ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
देश

हाई प्रोफाइल लव जेहाद मामले में जाकिर नाइक आरोपी, लंदन-बंगलादेश तक पहुंची NIA

नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजैंसी (NIA) ने एक हाई-प्रोफाइल ‘लव जेहाद’ मामले में कट्टरवादी इस्लामिक उपदेशक और भगौड़े जाकिर नाइक और पाकिस्तान मूल के 2 कट्टर प्रचारकों को आरोपी बनाया है। हाई-प्रोफाइल मामले में चेन्नई के एक व्यापारी की बेटी और बंगलादेश के एक पूर्व सांसद शेखावत हुसैन बकुल का बेटा नफीस शामिल है जिसका संबंध पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बंगलादेश नैशनलिस्ट पार्टी से है।

NIA फिलहाल भारतीय कारोबारी की बेटी और बंगलादेश के राजनेता के बेटे की लंदन में हुई शादी के मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार भारतीय प्रवर्तन एजैंसियों ने वांछित जाकिर नाइक और अमरीका में पाकिस्तानी मूल के कट्टर प्रचारक  यासिर कादी और नौमान अली खान को इस मामले में आरोपी के रूप में नामित किया है।

लड़की के पिता ने मई में चेन्नई सैंट्रल क्राइम ब्रांच के पास शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि उनकी बेटी जो लंदन में पढ़ रही थी, वह कट्टरपंथी के संपर्क में आ गई और उसे इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया गया।

Related Articles

Back to top button