ब्रेकिंग
अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न... Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की ... Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभ... Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार ... Sagar Hooch Tragedy: बंडा में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 16 की मौत की आशंका; कांग्रेस ने जाम किया ... Bittu Tabahi Ajnar River: आनंद महिंद्रा और CM मोहन यादव ने की तारीफ, अब अजनार बचाओ समिति ने खोला मोर...
मनोरंजन

कोर्ट ने रिया के भाई शौविक और मिरांडा को 9 सितंबर तक NCB की हिरासत में भेजा

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को एस्प्लेनेड कोर्ट ने नौ सितंबर तक नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की हिरासत में भेज दिया है। इसके अलावा कोर्ट ने ड्रग्स पेडलर काइजन इब्राहिम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस दौरान शौविक की ओर से कोर्ट में वकील सतीश मानशिंदे पेश हुए। कोर्ट में पेशी से पहले शौविक, मिरांड़ा, जैद विलात्रा और काइजन इब्राहिम का सायन अस्पताल में कोरोना वायरस टेस्ट (COVID-19 Test) हुआ। शौविक और मिरांड़ा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।

उधर, केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम एम्‍स के डॉक्‍टरों के साथ सुशांत के बांद्रा स्थित आवास पर पहुंची है। उनके साथ सुशांत की बहन मीतू सिंह भी हैं। ऐसा माना जा रहा है कि सीबीआइ की टीम सीन रिक्रिएट करेगी। सीबीआइ की टीम के साथ फरेंसिक टीम भी सुशांत के घर पर पहुंची है। इसके अलावा सिद्धार्थ पिठानी, नीरज और केशव को भी सीबीआइ टीम वहां लेकर गई है। मामले में आज सीबीआइ जांच का 16वां दिन है।

 

रिया चक्रवर्ती एवं मिरांडा के घरों पर छापा

सुशांत की मौत मामले के तार ड्रग डीलरों से जुड़ने के बाद से ही आशंका व्यक्त की जा रही थी कि जल्द ही एनसीबी की टीम रिया चक्रवर्ती एवं उसके परिवार से पूछताछ शुरू कर सकती है। यह आशंका शुक्रवार सुबह सच साबित हुई, जब 6.30 बजे ही एनसीबी की दो टीमों ने अलग-अलग रिया चक्रवर्ती एवं मिरांडा के घरों पर छापा मारा।

रिया की कार की भी तलाशी ली गई

एनसीबी टीम ने रिया के घर की तलाशी के दौरान उनका लैपटॉप, पुराना मोबाइल फोन, कुछ हार्ड डिस्क एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अपने कब्जे में ले लिए। इसके अलावा रिया की कार की भी तलाशी ली गई। एनसीबी की टीम रिया के भाई शौविक एवं मिरांडा को अपने साथ ही बेलार्ड एस्टेट स्थित जोनल कार्यालय ले गई थी। दोनों से करीब नौ घंटे की पूछताछ के बाद देर शाम एनसीबी ने शौविक एवं सैमुअल को गिरफ्तार कर लिया। इन मामलों में उन्हें 10 साल तक की सजा हो सकती है। शौविक और मिरांडा से हुई पूछताछ में एनसीबी को रिया चक्रवर्ती के भी ड्रग इस्तेमाल करने एवं खरीदने के सुबूत मिले हैं। एनसीबी ने इस मामले में अब तक पांच गिरफ्तारियां की हैं।

Related Articles

Back to top button