ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...
देश

कोरोना के चलते रियल एस्टेट कारोबार पर भी पड़ा बुरा असर, घट रही प्रॉपर्टी की कीमतें

बेंगलुरु। देश में बढ़ते संक्रमण के चलते प्रत्येक वर्ग पर बुरा असर पड़ रहा है। सभी तबके में काम कर रहे लोगों के व्यवसाय मंद पड़ गए हैं। इस क्रम में प्रॉपर्टी बिजनेस पर भी असर पड़ा है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मकानों की मांग में कमी आई है। वहीं एक बिल्डर का कहना है कि कोरोना के चलते ज्यादा लोगों की नौकरियां चली गई है, जिसके चलते इसका असर रियल एस्टेट कारोबार भी पड़ रहा है। हालांकि प्रॉपर्टी खरीदने के लिए यह काफी अच्छा समय है क्योंकि कीमतें घट रही है।

अगरबत्ती की फैक्ट्री बंद होने के कगार पर

वहीं COVID19 के कारण शिवमोग्गा एक अगरबत्ती की फैक्ट्री बंद होने के कगार पर है। भोगानंद एक अगरबत्ती व्यवसाय के मालिक कहते हैं, “हम 8 महीने से समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हमने केंद्रीय सरकार की योजनाओं के तहत ऋण के लिए आवेदन किया था। लेकिन हमें कुछ भी मदद नहीं मिल रही है।

चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस के चलते सभी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारत सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के चलते सभी लोगों के व्यवसाय पर बुरा असर पड़ा। कई कंपनियों को बंद करना पड़ा तो कई काफी संख्या में लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पडा। भले ही देश में अनलॉक-4 चल रहा है लेकिन स्थिति अभी तक ठीक नहीं हुई है। प्रत्येक दिन देश में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर दो करोड़ 66 लाख से अधिक हो चुके हैं। वहीं अभी तक आठ लाख 76 हज़ार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अगर भारत की बात करें तो यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा  चार लाख 23 हज़ार से अधिक केस हैं और मरने वालों की संख्या 69 हज़ार के पार पहुंच गई है।

Related Articles

Back to top button