ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

सबसे अधिक संक्रमितों वाला दूसरा देश बना भारत, जानें फिर भी कैसे हैं बेहतर स्थिति में

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण का प्रसार थमता नजर नहीं आ रहा है। ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए भारत सबसे अधिक संक्रमितों वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक समेत कुछ राज्यों में हालात और खराब होते जा रहे हैं। महाराष्ट्र में स्थिति ज्यादा गंभीर हो गई है। राज्य में 23 हजार से अधिक नए केस मिले हैं, जबकि आंध्र प्रदेश में पिछले 12 दिनों से लगातार 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में तो संक्रमितों का आंकड़ा ढाई लाख को पार कर गया है।

रविवार को राज्य में रिकॉर्ड 6,777 नए केस मिले है। रविवार को देश में रिकॉर्ड 92,406 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 41 लाख 93 हजार को पार कर गया है। ब्राजील में 41 लाख 23 हजार मामले हैं। जबकि, सबसे अधिक अमेरिका में 64 लाख से अधिक संक्रमित अब तक सामने आ चुके हैं। वैसे देश में सक्रिय मरीजों की संख्या नौ लाख से भी कम है। अब तक 32 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं और 71,586 मरीजों की जान भी जा चुकी है।

भारत बेहतर स्थिति में

भारत ने कोरोना संक्रमण के मामले में ब्राजील को भले ही पीछे छोड़ दिया है। लेकिन जांच की तुलना में संक्रमण को देखा जाए तो भारत बेहतर स्थिति में है। ब्राजील में करीब डेढ़ करोड़ सैंपल की जांच हुई है और 41 लाख से अधिक मामले मिले हैं। जबकि, भारत में करीब पांच करोड़ जांच में 41 लाख से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं।

प्रति 10 लाख आबादी पर मामले और मौतें भी 

देश मेंप्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमण के मामले और मौतों की संख्या भी बहुत कम है। अमेरिका में जहां 19,419 और ब्राजील में 19,372 मामले हैं, वहीं भारत में यह संख्या मात्र 3,009 है। इसी तरह प्रति 10 लाख आबादी पर अमेरिका में कोरोना से 582 और ब्राजील में 593 लोगों की मौत हुई है, तो भारत में 51 लोगों की जान गई है। देश में मरीजों के स्वस्थ होने दर जहां बढ़कर 77.32 फीसद हो गई है, वहीं मृत्युदर 1.72 फीसद पर आ गई है, जो दुनिया में सबसे कम है।

महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में स्थिति गंभीर

महाराष्ट्र समेत दक्षिण भारत के राज्यों में स्थिति गंभीर होती जा रही है। महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 23,350 नए मामले मिले हैं और संक्रमितों का आंकड़ा नौ लाख को पार कर गया है। राज्य में अब तक 26 हजार से अधिक मरीजों की मौत भी हो चुकी है। आंध्र प्रदेश में पिछले 12 दिनों से 10 हजार से अधिक मामले मिल रहे हैं और संक्रमितों का आंकड़ा पांच लाख के करीब पहुंच गया है। कुछ ऐसा ही हाल कर्नाटक का है, जहां पिछले चार-पांच दिनों से रोजाना नौ हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। कर्नाटक में करीब चार लाख केस मिल चुके हैं, जबकि तमिलनाडु यह आंकड़ा साढ़े चार लाख को पार कर गया है।

Related Articles

Back to top button