ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
देश

कार लेकर भारत-पाक सीमा की फेंसिग पर पहुंच गया एलआइसी कर्मी, बीएसएफ ने दबोचा

गुरदासपुर। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सेक्टर गुरदासपुर की बीओपी चक्करी के पास रविवार रात को एलआइसी गुरदासपुर में तैनात कर्मचारी कार सहित पकड़ा गया है। रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपनी एसयूवी कार लेकर फेंसिंग के पास पहुंच गया। बीओपी चक्करी पर बीएसएफ मुलाजिमों उसे काबू कर लिया।

बताया जा रहा है कि बीएसएफ 58 बटालियन के जवानों ने सीमा फेंसिंग लाइन से लगभग 900 मीटर अचानक कार देखी। कार को देखकर जवान चौकस हो गए। जवान कार की तरफ गए तो उसमें एक व्यक्ति मौजूद था। वह शराब के नशे में धुत था। जहां पर वह कार लेकर पहुंचा वहीं से कुछ ही दूरी तर सीमा के पार पाकिस्तान की तखतूपुर पोस्ट है।

बीएसएफ सेक्टर गुरदासपुर के डीआइजी राजेश शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपना नाम अमरजीत सिंह पन्नू बताया। कहा कि वह गुरदासपुर सिटी का रहने वाला है और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में डेवलपमेंट अफसर है। बीएसएफ कर्मचारी पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए हैं। पूछताछ के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

दरअसल, यह बहुत संवेदनशील क्षेत्र है। बीएसएफ उससे पूछताछ कर रही है। हेरोइन तस्करी के एंगल से भी मामले को देखा जा रहा है। हालांकि इस संबंध में अभी बीएसएफ के अधिकारी कुछ भी नहीं बता रहे। बता दें कि चकरी पोस्ट के पास ही करीब दो साल पहले भी पाकिस्तान से हथियार सप्लाई करने की कोशिश हुई थी जिसे बीएसएफ ने नाकाम कर दिया था।

पाकिस्तान सीमा पर दो किलो हेरोइन बरामद

उधर, भारत-पाक सीमा पर स्थित बीएसएफ की 124 बटालियन की चेक पोस्ट जल्लोके गेट नंबर 208/7 की कंटीली तार से इस पार चार पैकेट हेरोइन बरामद हुई है। इन पैकेटों में दो किलो हेरोइन मिली। भारत-पाक सीमा पर स्थित चौकी जल्लोके के गेट नंबर 208/7 पर ड्यूटी दे रहे सीमा सुरक्षा बल के जवानों को शनिवार रात कुछ हलचल सुनाई दी। सुबह उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में पोस्ट के नजदीक सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो वहां चार पैकेट मिले।

Related Articles

Back to top button