ब्रेकिंग
Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा... Gurdaspur Road Accident: दीनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा; रेत से भरे टिप्पर ने बाइक सवार को रौंदा, डा... Kharar Theft Case: 29 जुलाई और 7 सितंबर को चोरी हुए ट्रैक्टर बरामद; सदर पुलिस ने मेरठ और दिल्ली से द... Gold and Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, 24 कैरेट सोना 1.57 लाख के पार; जान... Korba Crime & News: नुनेरा के अलगू तालाब में डूबीं 3 मासूम बच्चियां; पुलिस ने शवों का पंचनामा कर जां... Sukma Youth Murder: लेंदा गांव में मलगानगिरी के युवक की हत्या से हड़कंप; युवती और परिजनों समेत 5 आरो... Raipur Ashirwad Ka Diya: तेलीबांधा मरीन ड्राइव पर सीएम विष्णुदेव साय ने जलाए दीये; रायपुर वासियों ने... CG Infrastructure News: छत्तीसगढ़ में हर साल बनेगा वार्षिक एक्शन प्लान; लोक निर्माण विभाग बना नोडल ए... Chhattisgarh News: मानव-हाथी द्वंद्व पर हाईकोर्ट में सुनवाई; फसल नुकसान का वास्तविक मुआवजा और मौत पर...
देश

मद्रास हाई कोर्ट में तूतीकोरिन कस्टोडियल डेथ केस की अगली सुनवाई 22 सितंबर को

चेन्नई। तूतीकोरिन कस्टोडियल डेथ केस की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी। इस मामले को लेकर मद्रास हाई कोर्ट के समक्ष सीबीआइ और सीबी-सीआइडी ने रिपोर्ट पेश की है। जिसमें कहा गया कि सुशांत सिंह राजपूत के फोरेंसिक नमूनों की जांच करने वाली सीबीआइ टीम को इस मामले में भी नमूनों की जांच करनी है और वे ऐसा नहीं कर पाए हैं क्योंकि वे अभी पूर्व मामले में काम कर रहे हैं।

सीबीआइ जांच से पहले मद्रास उच्च न्यायालय के निर्देश पर सीबी-सीआइडी मामले की जांच कर रही थी और उसने 10 पुलिसकर्मियों को मामले में गिफ्तार किया था। इसके बाद राज्य सरकार ने केंद्रीय एजेंसी को जांच सौंपी।

चार दिन बाद अस्पताल में 23 जून को दोनों की हुई थी मौत

बता दें कि तमिलनाडु की सरकार ने तूतीकोरिन जिले में पिता-पुत्र की मौत के मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने का निर्णय लिया था। पी जयराज और फेनिक्स को 19 जून को तूतीकोरिन में उनके मोबाइल फोन की दुकान से गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों पर आरोप था कि दुकान को लॉकडाउन के दौरान अनुमति के घंटों से अतिरिक्त समय तक खुला रखने के कारण गिरफ्तार किया गया था। इसके चार दिन बाद अस्पताल में 23 जून को दोनों की मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिसकर्मियों ने सातनकुलम थाने में पिता-पुत्र की बर्बर तरीके से पिटाई की थी जिसकी वजह से उनकी मौत हुई।

कमल हासन ने भी साधा था निशाना

पुलिस हिरासत में मौत की घटना के बाद राज्य सरकार विपक्ष के निशाने पर आग गई थी। मशहूर अभिनेता कमल हासन ने पलानीसामी सरकार पर करारा हमला किया था। इस मामले पर डीएमके ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और NHRC को पत्र लिखा था।

गौरतलब है कि कि पिता-पुत्र की मौत की घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर नाराजगी देखी गई थी और हैशटैग जस्टिस फॉर जयराज एंड फेनिक्स ट्रेंड हुआ था।

Related Articles

Back to top button