ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
देश

कोरोना संक्रमित सपा MLC की इलाज के दौरान मौत, अखिलेश ने जताया गहरा दुख

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद सदस्य एसआरएस यादव का निधन हो गया है। वह 87 वर्ष के थे। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने मंगलवार को बताया कि यादव कोरोना के मरीज थे और उन्होंने सोमवार देर रात लखनऊ स्थित संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान में अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि उनमें गत एक सितंबर को कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उन्होंने बताया कि उन्नाव जिले के मूल निवासी रहे यादव के परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं। वर्ष 1992 तक प्रशासनिक अधिकारी रहे यादव सेवानिवृत्त होने के बाद से समाजवादी पार्टी के लिए काम कर रहे थे।
PunjabKesari
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी सहयोगियों में शामिल किए जाने वाले एसआरएस यादव पूर्व में पार्टी के कार्यालय प्रभारी तथा अन्य कई पदों पर रह चुके थे। वर्तमान में वह पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के वरिष्ठ सहयोगी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यादव ने सेवानिवृत्ति के बाद अपना सारा जीवन समाजवादी पार्टी को समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि यादव सच्चे समाजवादी थे और हमेशा समाज के दबे, कुचले और वंचित वर्गों के भले के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button