ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
देश

कोरोना ने तबाह किया परिवार, मां की अर्थी उठाने वाले 5 बेटों की मौत…छठे बेटे की हालत भी नाजुक

कोरोना ने भारत समेत पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। इस महामारी ने अब तक कई लोगों की जिदंगी ली है। झारखंड में तो कोरोना ने एक हंसते-खेलते पूरे परिवार को तबाह कर दिया। कोरोना की वजह से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। यह देश का पहला ऐसा इकलौता मनहूस मामला है कि कोरोना से पूरा परिवार खत्म हो गया। इस परिवार में सबसे पहले मां की कोरोना से मौत हुई फिर उनकी अर्थी को कंधा देने वाले पांच बेटों की एक-एक करके मौत हो गई। कोरोना से 15 दिनों में ही परिवार में छह लोगों की जान चली गई। वहीं अब मृतक महिला के छठें बेटे के अलावा परिवार के अन्य कई सदस्यों की भी तबीयत खराब बताई जा रही है।

मां और 5 बेटों की मौत
धनबाद के कतरास इलाके के रानी बाजार में रहने वाले एक परिवार के छठें सदस्य की सोमवार को कोरोना से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 4 जुलाई को सबसे पहले 88 साल की मां का निधन बोकारो के एक नर्सिंग होम में हुआ था। शव की जांच से पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव थी। उसके बाद उनके एक बेटे की मौत रांची के रिम्स कोविड अस्पताल में हुई। कुछ दिन बाद दूसरे बेटे की मौत केंद्रीय अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। कोरोना का कहर यहीं हीं रुका। मृतक महिला का तीसरा बेटा धनबाद के एक निजी क्वारंटीन सेंटर में भर्ती था, वहां अचानक उसकी तबीयत इतनी खराब हो गई कि उसने भी दम तोड़ दिया।

16 जुलाई को चौथे बेटे का भी टीमएच जमशेदपुर में कैंसर बीमारी के इलाज के दौरान निधन हो गया। पांचवां बेटा भी धनबाद के कोविड अस्पताल में रेफर करने के बाद रिम्स रांची में भर्ती था, जहां सोमवार को उसने अंतिम सांस ली। ऐसे परिवार में मां और उसके पांच बेटों की मौत हो गई। महिला के छठें बेटे की तबीयत खराब बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जहां पिछले महीने इस परिवार में शादी की शहनाई की गूंज थी और पूरा परिवार हंस-खेल रहा था वहीं कुछ ही दिनों में कोरोना ने परिवार को तबाह कर दिया।

Related Articles

Back to top button