ब्रेकिंग
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जि... उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम मे... श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम कनाडाई महिला के साथ नीमराना में हुआ धोखा, उम्र का सच सामने आते ही शादी से मुकरा प्रेमी दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव
देश

भारत के लिए सिरदर्दी बनने से पहले तोड़ दो नेपाली बंदूकों की नलियां: शिवसेना

नेपाल सशस्त्र पुलिस बल की तरफ से देश की सीमा पर हाल में की गई गोलीबारी पर बरसते हुये शिवसेना ने मंगलवार को कहा कि नेपाली बंदूकों की नलियां तत्काल तोड़ दी जानी चाहिए नहीं तो ऐसे मामले हमेशा के लिए पाकिस्तान की तरह सिरदर्दी बन जायेंगे। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के एक संपादकीय में कहा गया कि चीन भले ही लद्दाख में अभी चुपचाप बैठा है लेकिन वह यह सुनिश्चित करने के लिए “खेल खेल रहा है” कि भारतीय सीमाओं पर शांति न बनी रहे और वह नेपाल तथा पाकिस्तान से वहां गोलीबारी करा रहा है।

शिवसेना ने की भारतीय सैनिकों की सराहना
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों को करारा जवाब देने के लिए भारतीय सैनिकों की तारीफ करते हुए शिवसेना ने यह जानना चाहा कि देश के शासक पाकिस्तान की ओर से किए जाने वाले संघर्ष विराम उल्लंघनों और सीमा पार से हो रही गोलीबारी को रोक पाने में कब सफल होंगे। पुलिस के मुताबिक बिहार के किशनगंज जिले में शनिवार को भारत-नेपाल सीमा पर ‘नो मेन्स लैंड’ पर नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एनएपीएफ) की तरफ से की गई गोलीबारी में एक भारतीय नागरिक घायल हो गया था।

बेकसूर लोगों की जा रही जान: शिवसेना 
वहीं, 12 जून को बिहार के सीतामढ़ी जिले में लालबंदी जानकी नगर गांव के पास भारत-नेपाल सीमा पर एनएपीएफ की गोलीबारी में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे।शिवसेना ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान ने इस साल अब तक 2,700 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। इन घटनाओं में 21 बेकसूर भारतीय नागरिक मारे गए जबकि 94 अन्य घायल हो गए। अब इसमें नेपाल की ओर से होने वाली गोलीबारी भी जुड़ गई है। इसका मतलब है कि, पहले बस पाकिस्तान सीमा पार से गोलीबारी कर रहा था। अब नेपाली बंदूकें भी बेकसूर भारतीयों की जान ले रही हैं।

​कहीं सिरदर्दी ना बन जाए नेपाल 
उद्धव ठाकरे नीत पार्टी ने कहा कि हम पाकिस्तानी बंदूकों को रोक पाने में कामयाब नहीं रहे हैं लेकिन यही बात नेपाल के साथ भी नहीं होनी चाहिए। नेपाली बंदूकों की नलियां अभी ही तोड़ दी जानी चाहिए। नहीं तो, नेपाल के साथ लगने वाली सीमा पर गोलीबारी भी हमेशा के लिए सिरदर्दी बन जाएगी जैसा कि पाकिस्तान के साथ है। एनएपीएफ की संलिप्तता वाली इन दो घटनाओं का संदर्भ देते हुए शिवसेना ने कहा कि नेपाल ने दिखा दिया है कि वह भारत के खिलाफ चीन और पाकिस्तान का साथ देगा। संपादकीय में कहा गया, “चीन फिलहाल लद्दाख में चुप है लेकिन वह नेपाल और पाकिस्तान से गोलीबारी करा कर सुनिश्चित कर रहा है कि भारतीय सीमाएं शांतिपूर्ण न रहें।

Related Articles

Back to top button