ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
खेल

पूर्व कप्तान ने बेन स्टोक्स को बताया ‘सुपरमैन’, कहा- वो कुछ भी कर सकते हैं

लंदन। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में शानदार शतक जमाया। दोहरा शतक जमाने से चूके स्टोक्स ने 176 रन की पारी खेली और टीम को मुश्किल से निकाला। इस पारी ने पूर्व कप्तान माइकल वॉन को काफी प्रभावित किया और उन्होंने कहा कि इंग्लिश ऑलराउंडर सुपर स्टार हैं ऐसा कोई काम नहीं जो वो नहीं कर सकते।

पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बेन स्टोक्स की जमकर तारीफ की। वॉन ने कहा कि ऐसा कुछ है नहीं जो यह धुरंधर ऑलराउंडर नहीं कर सकता। स्टोक्स ने 356 गेंदों पर 176 रन बनाए। उन्होंने साथ ही डॉम सिब्ले के साथ 260 रन की साझेदारी की और इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

वॉन ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, ‘इंग्लैंड का सबसे अच्छा खिलाड़ी, इंग्लैंड का सबसे अच्छा क्षेत्ररक्षक और इस समय इंग्लैंड का सबसे प्रभावी गेंदबाज। एक बार फिर से स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए शानदार प्रदर्शन किया, वह कमाल हैं। ऐसा कुछ नहीं है जो वह नहीं कर सकते हैं।’

इसी के साथ उन्होंने सिब्ले के धीमे शतक की आलोचना करने वालों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, ‘इंग्लैंड एक बहुत ही मजाकिया टीम है, क्योंकि हम तब उनकी आलोचना कर रहे होते हैं जब वह बेहतरीन खेल रहे हों, सिब्ले के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है।’

इंग्लैंड मजबूत स्थिति में 

दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहद मजबूत स्थिति में है। पहली पारी में 469 रन बनाकर इंग्लैंड ने पारी घोषित की और विंडीज पर दबाब बनाया। बेन स्टोक्स की शतकीय पारी ने इसमें अहम भूमिका निभाई। सिब्ले के 120 रन की पारी और 176 रन की पारी ने इंग्लैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

Related Articles

Back to top button