ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
टेक्नोलॉजी

Redmi Note 9 का नया वेरिएंट भारत में जल्द देगा दस्तक, मिलेगी 6GB की दमदार रैम, जानिए स्पेसिफिकेशन

नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi भारत में अपनी पॉप्युलर सीरीज Note 9 के नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है। Redmi Note 9 का नया वेरिएंट 6GB रैम स्टोरेज के साथ आएगा। फोन को ग्लोबली बीते अप्रैल माह में 3GB और 4GB रैम ऑप्शन में पेश किया गया था। ऐसी खबरे हैं कि Xiaomi कंपनी भारत में 3GB स्टोरेज वेरिएंट वाले स्मार्टफोन को नहीं पेश करेगी। वहीं 4GB रैम को बेस वेरिएंट के तौर पर पेश किए जाने की उम्मीद है। सकता है।

Xiaomi ने इस माह के शुरुआत में Twitter पर एक टीजर पोस्ट किया था, जिसमें फोन के लॉन्च के बारे में जानकारी दी गई थी। Redmi Note 9 सीरीज के टीजर में एक चैंपियनशिप बेल्ट को शोकेस किया गया था। Redmi note 9 की लॉन्चिंग का ऐलान ग्लोबली बीते माह अप्रैल में किया गया था। फोन एंड्रॉइड 10 के साथ MIUI इंटरफेस के साथ आएगा। अगर कैमरे की बात करें, तो Redmi Note 9 में प्राइमरी कैमरे के तौर पर 48MP का samsung GMI सेंसर दिया गया है, जिसका पिक्सल साइज 0.8 माइक्रोमीटर होगा। इसके अलावा 8MP का 118 डिग्री अल्ट्रावाइड एंगल लेंस मिलेगा, जिसका अपर्चर f/2.2 होगा। वहीं 2MP का माइक्रोलेंस और 2MP का ही डेप्थ सेंसर मिलेगा। इस लेंस का अपर्चर f/2.4 होगा।

Redmi Note 9 स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का लेंस दिया गया है, जो f2.25 अपर्चर के साथ आएगा। फोन में 6.53 इंच की बड़ी डिस्पले मिलेगी, जिसका रजोल्यूशन 2340/1080 होगा। फोन की डिस्पले फुल एचडी प्लस होगी, जिसका ब्राइटनेस 450nits होगा। फोन में कॉर्निग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। Redmmi note 9 में Octa-core MediaTek Helio G80 12nm प्रोसेसर दिया गया है। वहीं स्टोरेज के तौर पर फोन में 4GB रैम के साथ 124GB का स्टोरेज मिलेगा। फोन को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button