ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
देश

श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में भी सेंधमारी, जालसाजी से निकाले गए छह लाख रुपए

अयोध्या। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के फर्जी खाता खोलने तथा राम मंदिर के नाम पर चंदा मांगने वाले कई जालसाज पकड़े गए हैं, लेकिन मंदिर के ट्रस्ट के खाते में सेंध लगाने वाले की तलाश जारी है। रामनगरी अयोध्या में श्रीराम लला का भव्य मंदिर बनाने का काम गति पकड़ रहा है। इसी बीच मंदिर निर्माण के लिए बने ट्रस्ट के खाते में सेंध लग गई है। जालसाजों ने श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से छह लाख रुपया निकाल लिया है। इस बाबत अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से फर्जी चेक लगाकर छह लाख रुपया निकालने की सूचना से रामनगरी में खलबली मच गई है। श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में भी सेंधमारी से साइबर क्राइम एक्सपर्ट की टीम को भी सजग किया गया है। किसी ने लखनऊ से श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते की फर्जी चेक लगाकर लाखों रुपये की रकम निकाल ली है। ट्रस्ट के खाते से दो बार में रकम लखनऊ के दो बैकों से निकाली गई है।

राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का चेक क्लोन कर लखनऊ के दो बैंकों से करीब 6 लाख रुपये की रकम निकाल ली गई है। इस मामले की जानकारी तब हुई, जब जालसाज ने तीसरी बार 9 लाख 86 हजार का चेक लखनऊ के ही बैंक ऑफ बड़ौदा की एक शाखा में लगाया। उसके चेक लगाने के बाद जब वेरिफिकेशन के लिए फोन राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के पास आया, तो उन्होंने ऐसे किसी चेक को जारी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद जब बैंक खाते की जानकारी की गई तो खाते से पैसे निकाले जाने की जानकारी हुई।

इस मामले में जालसाज ने सबसे पहले एक सितंबर को 2,50000 का चेक लखनऊ के एक बैंक शाखा से कैश करा लिया। उसके 2 दिन बाद 3,50000 का दूसरा चेक भी कैश हो गया। लगातार आसानी से पैसा निकाले जाने के बाद जालसाज ने तीसरी बार 9,86000 का तीसरा चेक लखनऊ के ही बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में लगाया। उसके बाद बैंक ने ट्रस्ट को वेरिफिकेशन के लिए कॉल की। इस दौरान यह जानकारी मिली कि यह चेक फर्जी है। इसके बाद भुगतान नहीं हुआ। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने ट्रस्ट के खाते की जानकारी एकत्र की तो पता चला कि बीते दस दिन के अंदर खाते से करीब छह लाख निकाले जा चुके हैं।

ट्रस्ट को  बैंक का मैसेज आया तो मामले में सर्तकता बरती गई और जब तीसरी बार रकम निकालने की कोशिश की गई तो मामला पकड़ में आ गया। इसके बाद श्रराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को फोन से खाते से रुपया निकालने की सुचना मिली। अयोध्या में ट्रस्ट के खाते से रुपये निकाले जाने के मामले को लेकर खलबली मची।

इसके बाद कोतवाली अयोध्या में अज्ञात जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अयोध्या के क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय के मुताबिक, ट्रस्ट ने जानकारी दी गई है कि फर्जी चेक के जरिए एक सितंबर और उसके दो दिन बाद तीन सितंबर को फर्जी चेक से पैसे निकाले गए हैं। सूचना के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।

यह पहला मौका नहीं है जब राम मंदिर के नाम पर जालसाजी के जरिए पैसा कमाने की कोशिश की गई है। इससे पहले भी कई शहरों में राम मंदिर निर्माण के नाम पर लोगों से रसीदें काटी गई थीं। इस बार तो राम मंदिर ट्रस्ट के नाम पर फर्जी चेक के जरिए पैसा निकाल लिया गया है, जो अपने आप में बेहद गंभीर मामला है।

Related Articles

Back to top button