ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
देश

PM मोदी बोले- CM नीतीश के नेतृत्‍व में बेहतर काम, बिहार को भोजपुरी में किया प्रणाम

पटना। निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा अभी नहीं की है, लेकिन सभी दल इसकी तैयारियाें में जुट गए हैं। गत विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी भारतीय जनता पाटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहारे है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री इस बार भी बीते चुनाव की तरह ही रैलियां करेंगे। इनमें छह तो चुनाव की घोषणा से पहले संपन्‍न होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज 294 करोड़ रुपयों की योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम को भी चुनावी सौगात माना जा रहा है। प्रधानमंत्री कुछ ही देर बाद बिहार में मत्स्यपालन, पशुपालन व कृषि विभागों से जुड़ी योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसके अलावे चुनाव की घोषणा के पहले 13, 15, 18, 21 और 23 सितंबर को भी उनकी वर्चुअल रैलियां होंगी।

LIVE PM Modi Virtual Rally Updates:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले:

01:22 PM: एक गाय से एक साल में सामान्‍य तौर पर ण्‍क बच्‍चा मिलता है, लेकिन अइवीएफ तकनीक से कई बच्‍चों को प्राप्‍त करना संभव हो गया है।

01:20 PM: देश के 50 करोड़ से ज्‍यादा पशुधन के लिए मुफ्त टीककारण का अभियान चल रहा है।

01:14 PM: बिहार कोरोना के साथ बाढ़ से भी प्रभावित रहा है। केंद्र व राज्‍य सरकारों का प्रयास है कि राहत व कार्य तेज किया जाए। सरकार ने जून के बाद भी दीपावली व छठ तक मुफ्त राशन की योजना को बढ़ा दिया गया है। कोरोना के कारण घर लॉटे लोगों को पशु व मत्‍स्‍य पालन की योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

01:14 PM: नीतीश जी के नेतृत्‍व में बिहार में गांव-गांव तक पानी पहुंचान का कार्य किया जा रहा है। नीतीश सरकार को जल-जीवन मिशन से नई ताकत मिली है। कोरोना काल में भी 60 लाख घरों को नल से जल मिलना सुनिश्चित किया गया है।

01:11 PM: आने वाले तीन-चार साल में मछली निर्यात को दोगुना करने का लक्ष्‍य है।

01:10 PM: पहली बार इतनी बड़ी योजना का शुभारंभ किया गया है।

01:05 PM: आज जितनी योजनाएं शुरू हुई हैं, उसके पीछे की सोच है कि हमारे गांव आत्‍मनिर्भर बनें। आज देश के 21 राज्‍यों में इस योजना काशुभारंभ हो रहा है। आज बिहार में अनेक योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्‍यास किया गया है।

01:05 PM: रऊआ सभी के प्रणाम बा। भोजपुरी में की संबोधन की शुरूआत। भोजपुरी में ही लोगों को दी बधाई।

01:02 PM: पटना के राजू कुमार से प्रधानमंत्री से बात। राजू कुमार बोले- पहले कृषि से अधिक मुनाफा नहीं होता था। मत्‍स्‍य योजना से जुड़ने पर अधिक मुनाफा हो रहा है।

01:00 PM: प्रधानमंत्री ने ज्‍योति मंडल को कहा- आप जैसे पढ़े-लिखे किसानों से बहुत उम्‍मीद है। सरकार आपके साथ है।

12:55 PM: मधेपुरा के मछली पालक ज्‍योति मंडल कर रहे प्रधानमंत्री से बातचीत। बताया मछली पालन से अच्‍छी आमदी हो रही है। जेएययू से पीजी की डिग्री लेने के बाद मछली पालन का क्षेत्र चुना।

12:46 PM: ब्रजेश ने कहा कि उन्‍हें पशुपालक किसान होने का गर्व है। प्रधानमंत्री ने भी की तारीफ।

12:46 PM: बेगूसराय, बरौली से ब्रजेश कुमार ने प्रधानमंत्री से बातचीत की। बताया कि उनके पास 20 भैंस तथा कई गायें हैं। प्रधानमंत्री ने उनकी पढ़ाई की चर्चा करते हुए कहा कि उन्‍होंने टेक्‍नोलोजी के ज्ञान के बाद इस पशुपालन को चुना।

12:43 PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया की उद्यमी महिला माेनिका को वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन को आगे बढ़ाने को कहा। विश्‍वास के साथ आगे बढ़ें।

12:35 PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया में उद्यमी महिला माेनिका से कर रहे बात।

12:32 PM: मत्स्यपालन, पशुपालन व कृषि विभागों से जुड़ी योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास कर रहे प्रधानमंत्री।

नीतीश कुमार बोले:

12:30 PM: नीतीश कुमार बोले: बिहार के सभी लोगों की तरफ से पीएम का अभिनंदन करता हूं।

12:30 PM: नीतीश कुमार बोले: मत्‍स्‍य संपदा योेजना का लाभ बिहार के साथ पूरे देश को मिलेगा।

12:29 PM: नीतीश कुमार बोले: नीलगाय से फसल बचसने के लिए लेमन ग्रास व खस के उत्‍पादन काे बढ़ावा दे रहे हैं।

12:28 PM: नीतीश कुमार बोले: बिहार में खैर एरिया में खेती नहीं हो पाती है। वहां तालाब बनाने के लिए बढ़ावा दे रहे हैं। एक तरफ मत्‍स्‍य पालन, दूसरी तरफ खेती करें लोग।

12:25 PM: नीतीश कुमार बोले: बिहार में अंडा व मांस-मछली का उत्‍पादन काफी बढ़ा है। बिहार में केवल 65 हजार मिट्रीक टन मछली बाहर से आती है।

12:22 PM: नीतीश कुमार बोले: लोग बोलते रहते हैं, बिना काम को देखे लोग बोलते रहते हैं। कृषि के क्षेत्र में भी बड़ा काम किया।

12:22 PM: नीतीश कुमार बोले: पहली बार पटना पशु विज्ञान विवि की सथाना की है। पटना में भ्रूण प्रत्‍यारोपण प्रयोगशाला का भी उद्घाटन किया जा रहा है।

12:17 PM: नीतीश कुमार बोले: पूर्णिया कृत्रिम गर्भाधान केंद्र का शिलान्‍यास 12 मई 2018 को हुआ था। यह काम कम समय में ही पूरा हो गया।

12:15 PM: सुशील मोदी ने कहा: बिहार के लोग पशु टीककारण नहीं जानते थे। आज 16 करोड़ 98 लाख पशुओं का टीकाकरण हो रहा है। बिहार मठली उत्‍पादन बढ़ा हे। अब 33 हजार मिअ्रीक टन मठली का निर्यात कर रहे है। प्रधानमंत्री के 294 करोड़ के तोहफा से बिहार में क्रोमि आएगी। बिहार में पांच लाख किलाे दूध का पाउडर बनाया जा रहा है।

12:00 PM: कार्यक्रम से मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार जुड़ चुके हैं। अब प्रधानमंत्री का इंतजार हो रहा है।

11:45 AM: कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ‘प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना’ का शुभारंभ एवं बिहार में मत्स्यपालन तथा पशुपालन परियोजनाओं एवं गतिविधियों के उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वे लाभार्थियों से सीधे बात करेंगे। इसमें शामिल होने के लिए वीडियो लिंक pmindiawebcast.nic.in का उपयोग किया जा सकता है, जाे 11:30 बजे से सक्रिय हो चुका है।

11:30 AM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 12 बजे मत्स्यपालन, पशुपालन व कृषि विभागों से जुड़ी 294 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

चुनाव प्रचार के लिए पीएम करेंगे करीब 30 रैलियां

बीजेपी 2015 के विधानसभा चुनाव की तरह ही इस बार भी नरेंद्र मोदी से सर्वाधिक रैलियां करवाने की तैयारी कर रही है। विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ऐसी छह रैलियां होने जा रहीं हैं। ये रैलियां 13, 15, 18, 21 और 23 सितंबर को होंगी, जिनमें उद्घाटन, शिलान्यास और घोषणाएं की जाएंगी। विदित हो कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले विभिन्न योजनाओं-परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रमों में तेजी आ गई है। बताया जाता है कि इसी कड़ी में सितंबर महीने के अंत तक प्रधानमंत्री दरभंगा एयरपोर्ट पर कमर्शियल सेवा की शुरुआत करेंगे। इसके साथ दरभंगा देश के अन्य हिस्सों से हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा। इसके अलावा चुनाव की घोषणा के बाद करीब प्रधानमंत्री की दो दर्जन से अधिक रैलियाें की योजना है। विदित हो कि 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी नरेंद्र मोदी की 30 रैलियां हुई थीं।

वर्चुअल होंगीं रैलियां, शामिल रहेंगे सीएम नीतीश

कोरोना संक्रमण के दौर में प्रधानमंत्री का बिहार आकर रैली करना संभव नहीं है, इसलिए ये रैलियां वर्चुअल ही होंगी। इनमें बीजेपी के अलावा राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक दलों के प्रमुख नेताओं की सहभागिता भी रहेगी। बिहार से मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार भी जुड़ेंगे।

Related Articles

Back to top button