ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

भारतीय रेलवे ने 400% बढ़ाया प्लेटफार्म टिकट का दाम, अब यात्रियों को चुकाने होंगे इतने पैसे

बेंगलुरु। दक्षिण पश्चिम रेलवे ने गुरुवार को प्लेटफार्म टिकटों की कीमत में 400 फीसद की वृद्धि करने की घोषणा की। दक्षिण पश्चिम रेलवे का कहना है कि इस कदम से रेलवे प्लेटफार्मो पर भीड़ बढ़ने को रोका जा सकेगा। चुने हुए रेलवे स्टेशनों पर टिकट की कीमत 10 रुपये से 50 रुपये की गई है।

एक विज्ञप्ति में दक्षिण पश्चिम रेलवे ने कहा है कि प्लेटफार्म टिकटों की कीमत में अस्थायी वृद्धि की गई है। नई दर क्रांतिवीरा सांगोली रायान्ना सिटी रेलवे स्टेशन, बेंगलुरु छावनी और यशवंतपुर रेलवे स्टेशनों पर लागू होगी। 12 सितंबर से बेंगलुरु डिवीजन से सात जोड़ी ट्रेन सेवाएं शुरू की जाएंगी। यह पहले से जारी विशेष ट्रेन सेवाओं के अतिरिक्त होंगी। दक्षिण पश्चिम रेलवे का मानना है कि प्लेटफार्मो पर भीड़ रोकने के लिए आगंतुकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाना जरूरी है। यह कोविड-19 के फैलने पर रोक लगाने में भी मददगार होगा

रेलवे प्लेटफॉर्म टिकट की दरों को कोरोना वायरस महामारी के शुरुआती दिनों से ही नियंत्रित करता आया है। इससे पहले पुणे रेलवे डिवीजन ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत को बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया था। इस संदर्भ में रेलवे प्रवक्ता ने सफाई देते हुए कहा कि पुणे जंक्शन द्वारा प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 50 रुपये रखने का उद्देश्य अनावश्यक रूप से स्टेशन पर आने वाले लोगों पर रोक लगाना है। इससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सकेगा।

प्लेटफॉर्म टिकट से आप दो घंटे तक प्लेटफॉर्म पर रह सकते हैं अर्थात आपको दो घंटे तक अपने परिजनों को प्लेटफॉर्म तक छोड़ने या उन्हें वहां से लेने की अनुमति मिलती है। इसे आप ऑनलाइन यूटीएस एप के जरिए ही खरीद सकते हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आपको प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलती। हालांकि इसके इस्तेमाल के लिए आपको गार्ड सर्टिफिकेट की भी जरूरत होगी, जो आपको गार्ड द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button