ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
मनोरंजन

कंगना का सोनिया गांधी से सवाल-मेरे साथ हुए बर्ताव से क्या आप दुखी नहीं, इतिहास याद रखेगा ये चुप्पी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और उद्धव सरकार के बीच छिड़ी जंग बढ़ती ही जा रही है। कंगना ने अपना घर टूटने को लकेर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से सवाल किया। कंगना ने पूछा कि जो बर्ताव उनके साथ हुआ क्या उससे सोनिया गांधी को दुख नहीं हुआ। कंगना ने कहा कि एक महिला होने के नाते क्या सोनिया गांधी दुखी नहीं है। कंगना ने सोनिया गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब संविधान की रक्षा की फिक्र किसी को नहीं, देश में महिला के मान-सम्मान पर आज बड़े नेता चुप क्यों हैं, क्या कोई कुछ नहीं बोलेगा।

कंगना ने कहा कि सोनिया गांधी जी आपकी यह चुप्पी इतिहास याद रखेगा। कंगना ने कहा कि क्या सोनिया जी आप डॉ.अंबेडकर द्वारा हमें दिए गए संविधान के सिद्धांतों को बनाए रखने का अनुरोध अपनी सरकार से नहीं कर सकती हैं? वहीं कंगना ने ट्वीट किया कि बालासाहेब ठाकरे मेरे प्रिय नेता रहे हैं। बालासाहेब ठाकरे का पुराना इंटरव्यू शेयर करते हुए कंगना ने शिवसेना सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बालासाहेब इसलि कांग्रेस से गठबंधन नहीं कर रहे थे क्योंकि उनको डर था कि किसी दिन शिवसेना कांग्रेस न बन जााए। आज बाला साहेब होते तो क्या वो यह सब होने देते, वो क्या सोचते यह सब देखकर।

वहीं अपने बंगले के दोबारा निर्माण पर कंगना ने कहा कि मैंने इसे 15 जनवरी को खोला था लेकिन एक महीने बाद कोरोना के कारण बाकी लोगों की तरह मैंने भी इसमें काम शुरू नहीं किया। फिलहाल मेरे पास ऑफिस को दोबारा बनवाने के पैसे नहीं हैं, मैं अपने टूटे हुए ऑफिस से ही काम करूंगी और उसको ऐसे ही इस बात की निशानी बनाकर रखूंगी कि एक औरत ने दुनिया से टकराने का साहस दिखाया था

बता दें कि 9 सितंबर को BMC ने एख दिन के नोटिस के बाद ही कंगना के बंगले को बुरी तरह से नष्ट कर दिया था। जिस तरह से BMC ने कंगना के बंगले पर कार्रवाई की, उससे स्पष्ट हो रहा था कि यह किसी बदले की भावना से किया गया है। बंगला तोड़े जाने के बाग कंगना ने उद्धव सरकार पर जमकर हमला बोला था और कहा था कि आज मेरा घर टूटा है कल तुम्हारा घमंड टूटेगा।

Related Articles

Back to top button