ब्रेकिंग
बाड़मेर में 7 साल की बच्ची से रेप के मामले में पॉक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, दोषी को अंतिम सांस तक... सर्दियों में भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण बन सकता है मुसीबत असम के शिवसागर में पुलिस एनकाउंटर, होटल बिलास इन शूटआउट का मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई ढेर Assam Government Strict Action Polygamy Government Employees: असम सरकार का कड़ा फैसला, एक से अधिक शा... अमेरिका में चुनाव हारते ही बदले डोनाल्ड ट्रंप के तेवर, इजराइल को सालाना 4 बिलियन डॉलर की मदद पर लगाई... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में...
मनोरंजन

BMC की कार्रवाई से नाराज कंगना रनौत आज राज्यपाल से करेंगी मुलाकात

मुंबई: शिवसेना से जारी जंग के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत रविवार शाम महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर सकती हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दफ्तर में बीएमसी की तोड़फोड़ की कार्रवाई को लेकर कंगना अपना पक्ष राज्यपाल के सामने रख सकती हैं।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी और कंगना रनौत के दफ्तर पर बीएमसी की कार्रवाई को गलत ठहराते हुए राज्यपाल से मुआवजे की मांग की थी। आठवले ने कहा कि बीएमसी की कार्रवाई गलत थी। अभिनेत्री को न्याय मिलना चाहिए।

बता दें, मुंबई के पाली हिल में स्थित कंगना रनौत के ऑफिस पर बुधवार को BMC के निर्देशनुसार जेसीबी से तोड़फोड़ की गई। BMC की कार्रवाई के बाद कंगना ने एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला है। बुधवार को कंगना सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ लगातार एक के बाद एक ट्वीट कर रही थीं। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि मुझ पर वार भी हुआ तो पीठ पीछे जब मैं फ्लाइट में थी, सामने नोटिस देने की या वार करने की हिम्मत नहीं है।

एक दूसरे ट्वीट में कंगना ने सीधे उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा। ये वक्त का पहियां है, याद रखना, हमेशा एक जैसा नहीं रहता। और ऐसा करके तुमने मुझपर बहुत बड़ा एहसान किया है। क्योंकि मुझे पता तो था कि कश्मीरी पंडितों पर क्या बीती होगी, लेकिन आज मैंने वो महसूस किया है। आज मैं देश को वचन देती हूं, कि मैं अयोध्या-कश्मीर पर एक फिल्म बनाऊंगी, और अपने देशवासियों को जगाऊंगी. क्योंकि मुझे पता था कि हमारे साथ धोखा तो होगा। लेकिन ये मेरे साथ हुआ है..इसके कुछ मतलब हैं..इसके कुद मायने हैं. ये क्रुरता है आतंक है जो मेरे साथ हुई है।’

Related Articles

Back to top button