ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
देश

मानसून सत्र शुरू होने से पहले उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कराई कोरोना जांच, सांसदों के लिए एडवाइजरी जारी

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू (M Venkaiah Naidu) ने 14 सितंबर से संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले अपना COVID-19 टेस्ट करवा लिया है। उपराष्ट्रपति के सचिवालय ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि 14 सितंबर से संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है उससे पहले सभी सदस्यों को कविड-19 टेस्ट (RT-PCR) करवाने के लिए कहा गया है।

सचिवालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, “14 सितंबर, 2020 से संसद के आगामी मानसून सत्र की अध्यक्षता करने के लिए राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने कोविड-19 टेस्ट करवा लिया है। इसके अलावा राज्यसभा की तरफ से जारी एडवाइजरी के अनुसार सदन की कार्यवाही में शामिल होने वाले सभी सदस्यों के लिए भी कोरोना टेस्ट करवाना अनिवार्य है।”

सचिवालय के बयान के अनुसार, सदस्यों को सरकार द्वारा अधिकृत किसी भी अस्पताल/प्रयोगशाला या संसद भवन परिसर में सत्र शुरू होने से पहले 72 घंटे के भीतर अपना परीक्षण करवाने के लिए कहा गया है।

ऐसी होगी सदन की व्यवस्थता

सचिवालय ने आगे कहा कि राज्यसभा में 57 सांसदों के बैठने की व्यवस्था की गई है जबकि 51 सदस्यों के लिए सदन की गैलरीज में और 136 सदस्यों के लिए लोकसभा कक्ष में बैठाने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा हर सीट में माइक्रोफोन लगा होगा जिससे सदस्य चर्चा में भाग ले सकते हैं।

सचिवालय के अनुसार, चैंबर में चार बड़ी डिस्प्ले स्क्रीन लगाई जाएंगी और गैलरी में छह छोटी-छोटी स्क्रीन्स लगाई जाएंगी। जिसमें सदस्य सदन की कार्यवाही देख सकेंगे। इसके अलावा चार गैलरीज में छह छोटे-छोटे डिस्प्ले स्क्रीन और ऑडियो कंसोल लगाए गए हैं। वहीं, व्यापार, बुलेटिन, विधेयकों और अध्यादेशों की सूची सहित विभिन्न संसदीय पत्र केवल इलेक्ट्रॉनिक तंत्र के माध्यम से सदस्यों को भेजे जाएंगे। सदस्य अपने पोर्टल अकाउंट एक्सेस कर सकते हैं। इन पत्रों की हार्ड कॉपी का प्रचलन अब बंद किया जा रहा है। हालांकि सदस्य अपनी सहूलियत के अनुसार प्रिंट आउट लेकर आ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button