ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
विदेश

दुनियाभर में तीन करोड़ के पार पहुंची कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या, जानें किस देश में क्या है हाल

वॉशिंगटन। दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार और तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही कोरोना से संक्रमित मौत में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, वैश्विक कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 30 मिलियन यानी की 3 करोड़  का आंकड़े को पार कर गई है।

कोरोना से दुनियाभर में 9 लाख से अधिक की मौत

जबकि शुक्रवार की सुबह तक जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, कोरोना वायरस के कारण  944,000 लोगों की मौतें हो गई हैं। इसी के साथ कुल मामलों की संख्या 30,065,728 हो गई है और मृत्यु दर बढ़कर 944,604 तक पहुंच गया है। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) ने अपने नए अपडेट में यह खुलासा किया।

जाने कोरोना से किस देश में क्या हाल

CSSE के अनुसार वर्तमान में दुनिया में सबसे अधिक 6,674,070 कोरोना संक्रमित और 197,615 लोगों की मृत्यु के साथ अमेरिका सबसे खराब स्थिति वाला देश है।

CSSE के अनुसार भारत फिलहाल 5,118,253 कोरोना वायरस मामलों के मामले में दूसरे स्थान पर है, जबकि देश की अब तक 83,198 मौत हो गई है। कोरोना संक्रमितों की संख्या में ब्राजील तीसरे स्थान पर है। यहां कोरोना से 4,455,386 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके बाद रूस में 1,081,152 मामले हैं।

बाकी देशों में कुछ ऐसा है आंकड़ा

CSSE के आंकड़ों से पता चलता है कि पेरू में (744,400), कोलम्बिया (736,377), मेक्सिको (684,113), दक्षिण अफ्रीका (655,572), स्पेन (625,651), अर्जेंटीना (601,713), फ्रांस (454,266), चिली (441,150), ईरान (413,149), यूके (384,083) , बांग्लादेश (344,264), सऊदी अरब (328,144), इराक (307,385), पाकिस्तान (303,634), तुर्की (298,039), इटली (293,025), फिलीपींस (276,289), जर्मनी (269,048), इंडोनेशिया (232,628), इजरायल (175,25625) ), यूक्रेन (170,373), कनाडा (142,879), बोलीविया (128,872), कतर (122,693), इक्वाडोर (122,257), रोमानिया (108,690), कजाकिस्तान (107,5656), डोमिनिकन गणराज्य (106,136), पनामा (104,138) और मिस्र में 101,641 मामले शामिल हैं।

 बात करें 10,000 से अधिक मौतों वाले देशों की तो ब्राजील में 134,935, मैक्सिको (72,179), यूके (41,794), इटली (35,658), फ्रांस (31,103), पेरू (31,051), स्पेन (हैं) 30 , 405), ईरान (23,808), कोलम्बिया (23,478), रूस (18,996), दक्षिण अफ्रीका (15,772), अर्जेंटीना (12,460), चिली (12,142) लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई है।

Related Articles

Back to top button