ब्रेकिंग
Physical Intelligence in India: भारत में आई नई तकनीक, MEIL और Analog की साझेदारी से बदलेगा इंफ्रास्ट... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर उठे सवाल, हत्या के नामजद आरोपी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदार... Voter List Revision: मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) पर मौलाना अरशद मदनी ने जताई चिंता, प्रक्रिया पर ... Karnataka High Court: वकील के साथ मारपीट करने वाली महिला PSI पर कोर्ट सख्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना Supaul News: बिहार के सुपौल में मानवता शर्मसार, 1 साल तक कमरे में बंद रही नाबालिग बच्ची; मां को बेचन... Supreme Court PIL: डिजिटल कंटेंट के लिए रेगुलेटरी सिस्टम की मांग, '₹370 की बिरयानी' विवाद पर सुप्रीम... CM Dr. Mohan Yadav in Seoni: सिवनी को मिली 494 करोड़ की सौगात, सीएम यादव ने बांटे कोदो-कुटकी बोनस Jaunpur News: दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी भोले राजभर ने किया सरेंडर Monsoon Update: 'अल नीनो' के खतरे पर पीएम मोदी सख्त, राज्यों को पानी बचाने और आपदा प्रबंधन के लिए कि... Delhi Green Drive Portal: दिल्ली को 'ग्रीन और क्लीन' बनाने की बड़ी पहल, CM रेखा गुप्ता ने किया पोर्टल...
मनोरंजन

जया बच्चन के ‘थाली’ वाले बयान पर भड़के ‘शक्तिमान’ बोले- ‘इंडस्ट्री किसी के बाप की नहीं है’

फिल्म जगत में ड्रग्स मामले को लेकर कई स्टार ही आमने-सामने आ गए हैं और एक-दसरे पर बयानबाजी कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी की सदस्य और अभिनेत्री जया बच्चन के राज्यसभा में दिए बयान के बाद टीवी के ‘शक्तिमान’ और ‘महाभारत’ के भीष्म पितामाह यानी मुकेश खन्ना ने उनके बयान पर नाराजगी जाहिर की है।

मुकेश खन्ना ने कहा, ‘सिर्फ इसलिए कि इंडस्ट्री में आप काम करते हैं, आप वहां कमियां नहीं गिनाएंगे, ऐसा नहीं होता है। और यहां हमें किसी ने खाना नहीं दिया हमने इसके लिए मेहनत की है’। जया बच्चन के बयान का विरोध करते हुए उन्होंने कहा दो टूक कहा कि उन्होंने किसी को थाली में खाना नहीं परोसा है। इंडस्ट्री किसी के बाप की नहीं है, यहां काम करने वाला हर शख्स मेहनत करता है। मुकेश खन्ना ने कहा कि इंडस्ट्री सालों से चली आ रही है। अब इसमें नेपोटिज़्म बढ़ गया है, ग्रुपिज़्म बढ़ गया है । इस पर अगर रवि किशन ड्रग का मामला उठाते हैं और आप (जया बच्चन) पलटकर ये कहती हैं, ‘जिस थाली में खाते हो उसमें छेद करते हो। ये बयान हास्यास्पद है। उनका कहना है कि नियम तोड़ने वालों पर जनता की नजर है। कोई इंडस्‍ट्री को ‘गटर’ नहीं बता रहा, सिर्फ जांच की मांग हो रही है। इसलिए जया बच्‍चन को शोर मचाने की बजाय शांत बैठना चाहिए और जांच के निर्देश का इंतजार करना चाहिए।

PunjabKesari

इससे पहले जया बच्चन के राज्यसभा में दिए बयान के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्वीट कर उन पर नाशाना साधा था। कंगना रनौत ने ट्वीट किया था कि जया जी अगर मेरी जगह आपकी बेटी होती क्या तब भी आप यही कहतीं। कंगना ने पूछा कि अगर श्वेता नशे और छेड़छाड़ के खिलाफ बोलती क्या तब भी जया का यही जवाब होता। अगर अभिषेक लगातार बदमाशी और उत्पीड़न का शिकार होता है और एक दिन फंदे पर झूलता मिलता तब भी क्या जया जी आप यही सब बोलतीं। कंगना ने लिखा जया जी हमारे लिए भी अपना कुछ कर्त्तव्य निभाओ। बता दें कि राज्यसभा में जया बच्चन ने रवि किशन पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में किसी भी संकट के दौरान सहायता में कभी पीछे नहीं रहने वाला यह उद्योग सराहना का हकदार है। उन्होंने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि दुख की बात यह है कि कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी थाली में छेद करते हैं। जया ने कहा कि केवल कुछ लोगों की वजह से आज मनोरंजन उद्योग आलोचना का शिकार हो रहा है जो हर दिन करीब पांच लाख लोगों को प्रत्यक्ष और करीब 50 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार देता है।

क्या था जया बच्चनका बयान
फिल्म उद्योग की कथित आलोचना पर नाराजगी जताते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्य जया बच्चन ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि देश में किसी भी संकट के दौरान सहायता में कभी पीछे नहीं रहने वाला यह उद्योग सराहना का हकदार है। उन्होंने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि दुख की बात यह है कि कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी थाली में छेद करते हैं। जया ने कहा कि केवल कुछ लोगों की वजह से आज मनोरंजन उद्योग आलोचना का शिकार हो रहा है जो हर दिन करीब पांच लाख लोगों को प्रत्यक्ष और करीब 50 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार देता है। जया ने कहा कि लाकडाउन के दौरान कुछ ऐसे हालात हुए कि मनोरंजन जगत सोशल मीडिया पर बुरी तरह आलोचना का शिकार होने लगा और उसे गटर कहा जाने लगा। यह सही नहीं है। ऐसी भाषा पर रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा, देश पर आने वाले किसी भी संकट के दौरान उसकी सहायता करने में यह उद्योग कभी पीछे नहीं रहा। राष्ट्रीय आपदा के दौरान इस उद्योग ने हरसंभव मदद की है।

Related Articles

Back to top button