ब्रेकिंग
जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़... NEET परीक्षा मुद्दे पर संसद में गतिरोध के बीच अमित शाह की पहल, लोकसभा अध्यक्ष को लिखा विशेष पत्र
देश

मेडिकल ऑक्‍सीजन के निर्बाध परिवहन सुनिश्चित कराने के लिए केंद्र ने राज्‍यों को जारी किए निर्देश, जानें क्‍या कहा

नई दिल्‍ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) ने शुक्रवार को सभी राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों से ऑक्सीजन की सुचारु आपूर्ति बनाए रखने के लिए समुचित कदम उठाने का निर्देश जारी किए हैं। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्‍ला (Ajay Bhalla) ने कहा है कि सभी राज्‍य बिना रोकटोक के ऑक्‍सीजन लाने ले जाने वाले वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करें क्योंकि कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए मेडिकल ऑक्सीजन एक महत्वपूर्ण घटक है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सभी राज्‍यों के मुख्‍य सचिवों को कहा गया है कि ऐसी शिकायतें मिली हैं कि कुछ राज्य अपने क्षेत्रों की विनिर्माण इकाइयों से दूसरे राज्‍यों को होने वाली ऑक्सीजन की आपूर्ति को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। यही नहीं कुछ राज्य अपने यहां के निर्माताओं और आपूर्तिकर्ताओं को सूबे के अस्पतालों तक ही ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए बाध्य कर रहे हैं। ऐसी कोशिशें ठीक नहीं है।

भल्ला ने राज्‍यों को भेजे पत्र में कहा है कि कोरोना के गंभीर और मध्‍यम मरीजों के इलाज के लिए ऑक्‍सीजन बेहद जरूरी है। यही नहीं कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर ऑक्सीजन की खपत बढ़ने की भी उम्मीद है। ऐसे में उत्पादकों और आपूर्तिकर्ताओं पर ऑक्सीजन की आपूर्ति केवल राज्य के अस्पतालों में ही करने को लेकर कोई पाबंदी नहीं लगाई जानी चाहिए।

राज्‍यों की ओर से ऑक्‍सीजन की आपूर्ति में किसी भी तरह की बाधा कोरोना रोगियों के प्रबंधन और उनके इलाज के काम में मुश्किलें खड़ी कर सकती है। ऐसे में सभी राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अपील है कि वे मेडिकल ऑक्‍सीन का निर्बाध परिवहन सुनिश्‍च‍ित करें। परिवहन अधिकारी भी इसी के अनुरूप ऑक्सीजन ले जाने वाले वाहनों की बिना रोक-टोक अंतरराज्यीय आवाजाही सुनिश्चित करने का निर्देश दें…

Related Articles

Back to top button