ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए लश्कर के 3 आतंकी, भारी संख्या में ​हथियार बरामद

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों के के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। शनिवार को आतंकवाद निरोधक अभियान के दौरान तीन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकवादियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद किया गया है। तीनों लोग दक्षिण कश्मीर के निवासी हैं और उनकी उम्र 19 से 25 साल के बीच है।

वहीं जम्मू-कश्मीर के कूपवाडा जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों का एक ठिकाने को ध्वस्त करके बड़ी संख्या में हथियार एवं विस्फोटक बरामद किये हैं। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि देर तक चले तलाशी अभियान में हथियारों का जखीरा मिला जिनमें कड़ी संख्या में विस्फोटक,एक एके राइफल और दो यूबीजीएल ग्रेनेड शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button