ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...
विदेश

सीमा सुरक्षा बल के महानिदेश राकेश अस्थाना बोले, बांग्लादेश सीमा पर मौतों में लाएंगे कमी

ढाका। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिदेशक राकेश अस्थाना ने शनिवार को कहा कि भविष्य में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अपराधियों की मौत की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय जवान सिर्फ तभी फायरिंग करते हैं जब सीमापार से शरारती तत्वों की वजह से उनकी जिंदगी खतरे में होती है।

बीएसएफ और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के बीच चार दिवसीय वार्ता की समाप्ति पर अस्थाना पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वार्ता में बीजीबी दल का नेतृत्व उसके महानिदेशक मेजर जनरल शफीनुल इस्लाम ने किया।

नई दिल्ली में बीएसएफ प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर अस्थाना के हवाले से बताया कि भारतीय जवान जब बड़ी संख्या में हथियार बंद शरारती तत्वों से घिर जाते हैं तब आत्मरक्षा में वे गैर-घातक हथियारों से फायरिंग करते हैं।

सीमा पर हिंसा पर लगाम लगाने और मानवाधिकारों के अनुपालन के लिए संयुक्त प्रयासों की जरूरत दोहराते हुए दोनों पक्षों ने सीमा पर अतिरिक्त एहतियाती उपाय अपनाने पर सहमति व्यक्त की। इसमें जनजागरूकता कार्यक्रम बढ़ाने, उचित सामाजिक-आर्थिक विकास कार्यक्रम और तत्काल जानकारियों को साझा करना शामिल है।

एनआरसी भारत का आंतरिक मामला: बीजीबी प्रमुख

बता दें कि कुछ महीन पहले बॉर्डर गा‌र्ड्स बांग्लादेश (BGB) के प्रमुख ने कहा था कि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) तैयार करने की प्रक्रिया पूरी तरह भारत सरकार का आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा था कि बीजीबी भारत में अवैध लोगों के प्रवेश को रोकना जारी रखेगा।

इसके साथ ही सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बताया था कि इस्लाम की अगुआई में बीजीबी का एक शिष्टमंडल महानिदेशक स्तर की सीमा वार्ता के लिए भारत के दौरे पर था। एनआरसी मुद्दे पर टिप्पणी मांगे जाने पर उन्होंने कहा था कि यह पूरी तरह भारत सरकार का आंतरिक मामला है।

Related Articles

Back to top button