ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

किसानों के ऐलान के बाद हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी, ड्रोन से हाइवे पर रखी जा रही नजर

अंबाला:  हरियाणा में किसानों द्वारा सड़क जाम के एलान के बाद हरियाणा पुलिस  ने हरियाणा पंजाब बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी है । ड्रोन से हाइवे की हर गतिवधि पर नजर रखी जा रही है और पुलिस के 400 जवानों को स्टैंडबाई पर रखा गया है । बस इतना ही नहीं वाटर कैनन वाहन , जेसीबी क्रेन्स , दमकल विभाग की गाड़ियों सहित पुलिस ने हर पुख्ता प्रबंध किया है ।

किसानों द्वारा तीन अध्यादेश के खिलाफ हरियाणा में सड़क जाम के एेलान के बाद अंबाला चंडीगढ़ बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने 400 पुलिस कर्मियों की टुकड़ी तैनात कर दी है ताकि किसी भी उपद्रव या अनहोनी घटना को रोका जा सके ।  ड्रोन कैमरों से बॉर्डर के आरपार की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है ।

बता दें किसानों पर किए गए लाठीचार्ज एवं झूठे मुकदमों और कृषि अध्यादेश के विरोध में आज हरियाणा बंद का आह्वान भारतीय किसान यूनियन व अन्य किसान संगठनों ने किया हुआ है। इसी से संबंधित पंजाब केसरी को जो इनपुट मिला है उनके अनुसार किसान संगठन पंजाब, राजपुरा व लालड़ू के निकट जाम लगा सकते हैं। केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी इस बारे हरियाणा सरकार को इनपुट दिया है। पंजाब यूथ कांग्रेस, कांग्रेस के कार्यकर्ता व किसान संगठन भी हरियाणा में जाने का प्रयास कर सकते हैं। इन क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियां विशेष रूप से सक्रिय हो गई हैं।

Related Articles

Back to top button