ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
खेल

DC vs KXIP IPL 2020 : दिल्‍ली की रोमांचक जीत, पंजाब को सुपर ओवर में हराया

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे ही दिन बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने किंग्स इलेवन पंजाब को सुपर ओवर में पहुंचे मुकाबले में हराकर टूर्नामेंट में जीत से आगाज किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने मार्कस स्टोइनिस की आतिशी अर्धशतक के दम पर 8 विकेट पर 157 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में पंजाब की टीम ने मयंक अग्रवाल की 89 रन की पारी के दम पर 8 विकेट पर 157 रन बनाए और मैच टाई हो गया।

स्कोर बराबर होने के बाद विजेता का फैसला सुपर ओवर से किया गया। दिल्ली की तरफ से कगिसो रबादा ने पंजाब को महज 2 रन पर ऑलआउट (सुपर ओवर में दो बल्लेबाज आउट होने पर टीम ऑलआउट मानी जाती है) कर दिया। पंजाब की तरफ से बल्लेबाजी करने आए कप्तान केएल राहुल दो रन बनाकर आउट हो गए जबकि ग्लेन मैक्सवेल खाता भी नहीं खोल पाए। दिल्ली ने बिना विकेट खोए तीसरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की।

पंजाब की पारी, नहीं चले मैक्सवेल

पंजाब को कप्तान केएल राहुल ने अच्छी शुरुआत दिलाने की कोशिश की और पहले विकेट के लिए मयंक के साथ मिलकर 30 रन की साझेदारी की, लेकिन उन्हें 21 रन पर मोहित शर्मा ने बोल्ड आउट कर दिया। करुण नायर एक रन बनाकर अश्विन की गेंद पर आउट हुए तो वहीं निकोलस पूरन को अश्विन ने खाता भी नहीं खोलने दिया। मैक्सवेल को रबादा ने एक रन पर श्रेयस के हाथों कैच आउट करवा दिया।

पंजाब का पांचवां विकेट सरफराज खान के तौर पर गिरा जिन्हें 12 रन पर अक्षर पटेल ने पृथ्वी शॉ के हाथों कैच करवा दिया। छठा झटका कृष्णप्पा गौतम के रूप में लगा। 14 गेंद पर 20 रन बनाकर खेल रहे इस बल्लेबाज को रबादा ने विकेट के पीछे रिषभ पंत के हाथों कैच करवाया।

दिल्ली की बल्लेबाजी, धवन व पृथ्वी का फ्लॉप शो, मार्कस का अर्धशतक

शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने दिल्ली के लिए पारी की शुरुआत की। धवन की गलती से टीम को पहला झटका लगा। शॉट लगाने के बाद धवन आगे की तरफ दौड़ गए लेकिन पृथ्वी ने उनको वापस भेज दिया। क्रीज में लौटने से पहले ही केएल राहुल ने उनको शून्य पर रन आउट कर दिया। इसके बाद बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में पृथ्वी भी 5 रन के स्कोर पर क्रिस जॉर्डन को कैच दे बैठे। टीम को तीसरा झटका शिमरोन हेटमायर के रूप में लगा। शमी ने इस बल्लेबाज को 7 रन पर मयंक अग्रवाल के हाथों कैच करवाया।

टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज रिषभ पंत ने 29 गेंदों पर 31 रन की अच्छी पारी खेली, लेकिन उनकी पारी का अंत रवि विश्नोई ने कर दिया तो वहीं कप्तान श्रेयस भी लय में थे, लेकिन उन्हें 39 रन पर मो. शमी ने आउट कर दिया। मार्कस स्टॉयनिस ने 53 रन की शानदार पारी खेली तो वहीं अक्षर पटेल ने 6 तो आर अश्विन ने 4 रन का योगदान दिया। पंजाब की तरफ से मो. शमी ने तीन, शेल्डन कॉर्टरेल ने दो जबकि रवि बिश्नोई ने एक विकेट लिए।

क्रिस गेल को नहीं मिली जगह

पंजाब की टीम में विस्फोटक क्रिस गेल को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई है। इंग्लैंड से सीरीज खेलकर लौटे ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को टीम में जगह दी गई है। दिल्ली की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को प्लेइंग इलेवन में जगह दी।

पंजाब की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर) मयंक अग्रवाल, करुण नायर, सरफराज खान, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, कृष्णप्पा गौतम, क्रिस जॉर्डन, शेल्डन कॉटरेल, रवि विशनोई, मोहम्मद शमी

दिल्ली की प्लेइंग इलेवन

शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर) शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, आर अश्विन, कगिसो रबादा, एनरिच नॉर्त्जे, मोहित शर्मा

Related Articles

Back to top button