ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
खेल

Gold Price Today: सोने की वायदा कीमतों में गिरावट, चांदी भी टूटी, जानिए भाव

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी दोनों ही धातुओं की वायदा कीमतों में गिरावट दिखी है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह 10 बजकर 13 मिनट पर अक्टूबर वायदे की सोने की कीमत 0.23 फीसद या 118 रुपये की गिरावट के साथ 51,597 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दी। इसके अलावा दिसंबर वायदे की सोने की कीमत इस समय एमसीएक्स पर 0.22 फीसद या 114 रुपये की गिरावट के साथ 51,746 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। सोने की वैश्विक वायदा कीमत भी सोमवार सुबह गिरावट के साथ ट्रेंड करती दिखी।

सोने के साथ ही चांदी की वायदा कीमत में भी सोमवार सुबह गिरावट देखी गई। दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत सोमवार सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर एमसीएक्स पर 0.35 फीसद या 237 रुपये की गिरावट के साथ 67,640 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। चांदी की वैश्विक वायदा कीमत भी सोमवार सुबह गिरावट के साथ ट्रेंड करती दिखी

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह सोने की वैश्विक वायदा कीमत कॉमेक्स पर 0.08 फीसद या 1.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1,960.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.12 फीसद या 2.39 डॉलर की बढ़त के साथ 1,953.25 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमतों की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 0.27 फीसद या 0.07 डॉलर की गिरावट के साथ 27.06 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.21 फीसद या 0.06 डॉलर की बढ़त के साथ 26.84 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।

Related Articles

Back to top button