ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
खेल

IPL 2020 Umpiring Controversy: पंजाब की हार पर भड़की को-ओनर प्रीति जिंटा, मैच रेफरी से की शिकायत

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे दिन ही विवाद पैदा हो गया है। रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इेलवन पंजाब के बीच खेले गए मुकाबले का फैसला सुपर ओवर से किया गया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब के बल्लेबाज निकोलस पूरन द्वारा लिए गए एक रन को अंपायर नितिन मेनन ने शॉट रन करार दिया था जिसको लेकर विवाद हो रहा है।

रविवार को खेले गए एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में दिल्ली और पंजाब के बीच खेला गया मैच टाई हो गया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 157 रन बनाए थे। पंजाब की टीम भी निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन ही बना पाई। मैच टाई हुई ओर सुपर ओवर में दिल्ली ने पंजाब द्वारा दिए गए 3 रन के लक्ष्य का हासिल कर जीत दर्ज की।

माना जा रहा है कि मैच के दौरान अंपायर की गलती की वजह से यह मैच टाई तक पहुंचा। पंजाब को एक रन शॉट दिया गया अगर वह रन स्कोर में जुड़ता तो मैच पंजाब के हक में जाता। हालांकि फैसले से वाकई मैच पर कितना फर्क पड़ता यह कहना मुश्किल है।

इस मामले में पंजाब की टीम ने अंपायर नितिन के फैसले को लेकर मैच रेफरी जवगल श्रीनाथ से शिकायत की है। एएनआई से पंजाब की तरफ से बताया गया है कि अंपायर का फैसला चौंकाने वाला था और इसकी वजह से मैच पर असर पड़ा। हमने अब इस मामले की रिपोर्ट मैच रेफरी से की है। इस बात का इंतजार रहेगा कि मैच रेफरी मामले पर क्या फैसला करते हैं।

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में मालिकाना हक रखने वाली प्रीति जिंटा ने ट्वीट कर लिखा, महामारी के दौरान हमने काफी जोश से यात्रा की और 6 दिन क्वारंटाइन में भी बिताया और 5 कोविड टेस्ट से हंसते हंसते गुजरे लेकिन इस एक शॉट रन ने काफी चोट पहुंचाई है। तकनीक का क्या मतलब बनता है अगर हम इसका प्रयोग ही नहीं करें। अब वक्त आ गया है कि बीसीसीआई नए नियम का लागू करे। यह हर साल नहीं होना चाहिए।

इससे पहले किंग्स के पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर लिखा, मैं इस मैन ऑफ द मैच के चयन से खुश नहीं हूं। अंपायर जिसने शॉट रन दिया उसको यह मैन ऑफ द मैच दिया जाना चाहिए। शॉट रन नहीं था और यही अंतर है।

Related Articles

Back to top button