ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
मनोरंजन

Satyameva Jayate 2: दिखा जॉन अब्राहम का जबरदस्त लुक, ईद पर रिलीज़ होगी ‘सत्यमेव जयते 2’

नई दिल्ली।  जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार स्टारर सत्यमेव जयते 2 भी कोरोना काल के बाद वापसी को तैयार है। फ़िल्म को आने वाले ईद पर रिलीज़ किया जाएगा। इस बात की जानकारी जॉन अब्राहम ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। एक्टर ने अपनी अपकमिंग फ़िल्म का एक पोस्टर भी जारी किया है।

जॉन अब्राहम में ने पोस्टर जारी करते हुए बताया कि फ़िल्म 12 मई, 2021 को थिएटर्स में रिलीज़ होगी। उन्होंने लिखा- जिस देश की मईया गंगा है, वहां खून भी तिरंगा है। सत्यमेव जयते 2 को सिनेमाघरों में 12 मई को ईद के दिन पर रिलीज़ होगी।’ अगर पोस्टर की बात करें, तो जॉन अब्राहम जबरदस्त लुक में नज़र आ रहे हैं। उनकी मस्कुलर बॉडी का प्रदर्शन किया गया है। हाथ में हल लिए नज़र आ रहे हैं। उनके सीने पर कई चोट के निशान भी दिख रहे हैं। हालांकि, खून की जगह तिरंगा बह रहा है।

बता दें, इस एक्शन पैक्ड फ़िल्म को मिलाप ज़ावेरी बना रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान ही उन्होंने इस सीक्वल फ़िल्म की स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया था। अब अनलॉक में जब शूटिंग शुरू हो गई है, तो फ़िल्म भी जल्द सेट पर होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम अक्टूबर से शूटिंग शुरू कर सकती है।

गौरतलब है कि पहले पार्ट को दर्शकों को द्वारा पसंद किया गया था। साल 2018 में आई फ़िल्म को भी मिलाप ज़ावेरी ने ही बनाया था। इसमें जॉन के साथ मनोज बाजपेयी भी मुख्य भूमिका में थे। ज़ावेरी इससे पहले जॉन अब्राहम के साथ शूटआउट वडाला भी बना चुके हैं। दोनों की जोड़ी तीसरी बार एक साथ नज़र आने वाली है। सीक्वल में भी मनोज बाजपेयी भी नज़र आएंगे। अब देखना है कि इस फ़िल्मों को दर्शक कितना पसंद करते हैं।

Related Articles

Back to top button