ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
देश

इंदिरा के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर, विधानसभा सत्र में उठ सकता है मामला

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश को देहरादून के मैक्स अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया नहीं कराने का आरोप लगाते हुए सरकार को निशाने पर लिया है। पार्टी ने इस मुद्दे को विधानसभा सत्र में उठाने के संकेत दिए हैं।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि डॉ हृदयेश के मामले ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं और कोरोना से निपटने की सरकार की तैयारी की पोल खोल कर रख दी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि विपक्ष की नेता को इलाज के लिए दर-दर भटकने को मजबूर होना पड़ा। कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद इंदिरा हृदयेश को हल्द्वानी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उन्हेंं उचित इलाज नहीं मिलने पर देहरादून में मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती होने के बावजूद उन्हें अलग कक्ष मुहैया नहीं कराया गया। उन्होंने अन्यत्र इलाज कराने की बात कही, तो उन्हें 45 हजार रुपये का बिल थमा दिया गया।

उन्होंने कहा कि डॉ हृदयेश 50 वर्ष लंबे संसदीय जीवन में उत्तर प्रदेश में 30 वर्षों तक उच्च सदन की सदस्य रहीं और उत्तराखंड में 10 वर्ष तक मंत्री रह चुकी हैं। डॉ हृदयेश के साथ अस्पताल में ऐसा व्यवहार चौंकाने वाला है। ऐसे में आम आदमी को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान पार्टी राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को मुद्दा बनाएगी।

विस सत्र को किया जाए स्थगित

प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के कोरोना संक्रमित होने के बाद सरकार से विधानसभा सत्र को स्थगित करने की मांग की है। एक बयान में उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, विधायक हरीश धामी समेत कई नेता कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं। ऐसे में सरकार को विधानसभा सत्र को स्थगित करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button