ब्रेकिंग
Punjab Opinion Poll 2027: पंजाब में फिर आ सकती है ‘आप’ की सरकार, SCORE Intelligence के सर्वे में भगव... Gwalior Sheetla Mata Mandir Accident: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक का कहर, भीषण ... Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा...
देश

Petrol Diesel Price: लगातार छठे दिन गिरे डीजल के दाम, पेट्रोल भी हुआ सस्ता, जानिए आपके शहर में क्या हैं भाव

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में कमी की है। डीजल की कीमतों में मंगलवार को लगातार छठे दिन गिरावट आई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल 8 पैसे सस्ता होकर 81.06 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं दिल्ली में डीजल की कीमत में 15 पैसे की गिरावट आई है, जिससे यह 71.28 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। आइए जानते हैं कि देश के अन्य बड़े महानगरों में मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के क्या भाव हैं।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मंगलवार को पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, यहां डीजल 77.74 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। चेन्नई की बात करें, तो यहां पेट्रोल 84.14 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 76.72 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 74.80 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

आईटी सिटी बेंगलुरु में मंगलवार को पेट्रोल 83.69 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 75.50 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, रांची में पेट्रोल 80.73 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 75.43 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

बिहार की राजधानी पटना की बात करें, तो यहां मंगलवार को पेट्रोल 83.73 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 76.80 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 81.48 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 71.61 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, चंडीगढ़ में पेट्रोल 77.99 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 70.97 रुपये प्रति लाटर पर मिल रहा है।

आइए अब दिल्ली से सटे शहरों में पेट्रोल डीजल का भाव जानते हैं। नोएडा में मंगलवार को पेट्रोल 81.58 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 71.69 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, गुरुग्राम में मंगलवार को पेट्रोल 79.24 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 71.77 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button