ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

अगले दो घंटों में कई उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई स्थानों में भारी बारिश की संभावना

नई दिल्ली। मॉनसून देश के लगभग सभी राज्यों से खत्म होने वाला है। सभी राज्यों में मॉनसून खत्म होने की कगार पर है। लेकिन बंगाल की खाड़ी में दबाव बन रहा है। जिसके कारण कई राज्यों में बारिश की संभावना बन रही है। विभाग के अनुसार, बुलंदशहर, अमरोहा, गढ़ मुक्तेश्वर, सियाना, मेरठ, अनूपशहर, जहांगीराबाद, शिकारपुर, डिबाई, खुर्जा, पहासू, सिकंद्राबाद (यूपी), और दिल्ली और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश के साथ गरज के साथ अगले दो घंटों में बौछारें पड़ सकती हैं।

इसी के साथ ऐसी उम्मीद भी जताई जा रही है कि 22 सितंबर के बाद बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड,  हरियाणा और  उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है। वर्तमान में बंगाल की खाड़ी के ओडिशा तट के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत के पश्चिमोत्तर भारत, खासकर हरियाणा, दिल्ली,  और उत्तर प्रदेश में 23 सितंबर को बारिश होने की संभावना है। जानकारी के लिए बता दें कि इस साल पूरे देश में सामान्य से सात फीसद अधिक बारिश हुई है। लेकिन, उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से 15 फीसद कम बारिश दर्ज की गई है। साथ ही उत्तराखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है। बता दें कि सोमवार देहरादून समेत चार जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी।

Related Articles

Back to top button