ब्रेकिंग
Ujjain Crime & Civic News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सीएम मोहन यादव का 1974 में बना पुश्तैनी घर भी होग... MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल प... Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ...
मनोरंजन

Rhea Chakraborty Drug Case: 6 अक्टूबर तक जेल में रहेंगी रिया चक्रवर्ती, दाखिल की जमानत याचिका

मुंबई। अमिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत से जुड़े ड्रग केस में गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को अभी कुछ दिन और जेल में ही रहना पड़ेगा। मामले में विशेष NDPS अदालत ने रिया की न्यायिक हिरासत को 6 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती ने बांबे हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है।

बता दें कि दोनों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है। अभिनेता सुशांत की 14 जून को हुई संदिग्ध हालात में मौत के मामलों में अब तक 19 लोगों को एनसीबी गिरफ्तार कर चुकी है।

बता दें कि रिया चक्रवर्ती के फोन की पुरानी वाट्सएप चैट्स खंगालते हुए ईडी के सामने रिया और जया साहा के बीच की कुछ ऐसी चैट्स सामने आईं थीं जिनसे बॉलीवुड के कई सितारों के नाम अब ड्रग्स रैकेट से जुड़ते जा रहे हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में एनसीबी बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह के अलावा फैशन डिजायनर सिमोन खंबाटा को समन भेजने जा रही है।

उधर, बांबे हाई कोर्ट ने ड्रग पैडलर जैद विलात्रा की जमानत याचिका पर एनसीबी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। सुशांत सिंह की मौत से जुड़े मामले में एनसीबी ने विलात्रा को चार सितंबर को गिरफ्तार किया था। एनसीबी की ओर से पेश एडीशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह के अनुरोध पर जस्टिस रेवती मोहिते डेरे की एक सदस्यीय पीठ ने जवाब दाखिल करने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया है।

Related Articles

Back to top button