ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
देश

Ramdhari Singh Dinkar Jayanti : पीएम नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनकी कविताएं देश को हमेशा प्रेरित करेंगी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महान हिंदी कवि रामधारी सिंह दिनकर के जन्मदिन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि रामधारी सिंह दिनकर की कविताएं देश के नागरिकों के जीवन को हमेशा प्रेरित करती रहेंगी। प्रधानमंत्री ने इस लेकर ट्वीट किया है।

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, “रामधारी सिंह दिनकर जी के जन्मदिन पर उनको दिल से श्रद्धांजलि अर्पित करता हुं। उनकी कविताएं न केवल साहित्य-प्रेमियों को बल्कि सभी देशवासियों को प्रेरणा देती रहेंगी।” बिहार के सिमरिया में जन्मे, रामधारी सिंह दिनकर की कविताएं आजादी के लिए चल रहे संघर्ष के दौरान काफी प्रचलित हुई थीं और लोग उनकी कविताओं से काफी प्रभावित हुए थे। उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा से राजनेताओं के लिए प्रेरणादायी रहे हैं। इतना ही नहीं देश में लागू इमरजेंसी के दौरान भी उनके द्वारा लिखी गई कविताएं काफी प्रचलित हुई थीं। दिनकर तीन बार राज्यसभा के सदस्य रहे चुके हैं। साल 1908 में उनका जन्म हुआ था और 1974 में इस महान कवि ने दुनिया से अलविदा ले ली थी।

पीएम मोदी ने लेह में पढ़ी थी दिनकर की रचना

चीन से जारी तनातनी के बीच भारतीय सेना के जवानों से मिलने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें संबोधित करते हुए रामधारी सिंह दिनकर की कविता की पंक्तियों को उद्धृत किया। पीएम मोदी का साहित्य से काफी जुड़ाव रहा है। एक बार उन्होंने कहा था कि हर घर मे पूजाघर की तरह एक पुस्तकालय अवश्य होना चाहिए। घर बनाते समय आर्किटेक्ट से नक्शे में पुस्तकालय के प्रावधान के लिए अनुरोध किया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button