ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
मनोरंजन

Shweta Tiwari हुई कोरोना संक्रमित, Mere Dad Ki Dulhan सीरियल में इन दिनों कर रही हैं मेन लीड

जानी-मानी टीवी एक्‍ट्रेस Shweta Tiwari कोरोना संक्रमित हो गईं हैं। वह एक अक्टूबर तक होम क्वारंटाइन में रहेंगी। वे इन दिनों सोनी चैनल पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक Mere Dad Ki Dulhan “मेरे डैड की दुल्हन” में मुख्य भूमिका में नजर आ रहीं हैं। श्वेता ने गत 16 सितंबर को थकान और हल्का बुखार होने की जानकारी निर्माताओं को दी थी। अब उनका अगला टेस्ट 27 सितंबर को होगा। शो की निर्माता दिया सिंह के मुताबिक, कुछ दिन पहले श्वेता ने कोरोना के हल्के लक्षण होने की आशंका जताई थी। इसके बाद उनकी जांच कराई गई। उनके अलावा सेट पर मौजूद सभी लोगों की जांच हुई। इसकी वजह से शो की शूटिंग रोक दी गई थी। शो की शूटिंग बुधवार से सीमित कलाकारों और क्रू सदस्यों के साथ फिर शुरू की गई। इससे पहले शो में उनके अपोजिट काम कर रहे वरुण बडोला की पत्नी राजेश्वरी सचदेव ने बीते गुरुवार को इंस्टाग्राम पर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। वरुण ने भी जांच कराई और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

मैं ढेर सारा गरम पानी पी रही हूं

ईटी टाइम्स से बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया, ‘हां मेरा कोविड 19 का टेस्ट पॉजिटिव आया है। मुझे 16 सितंबर से खांसी की शिकायत हो गई थी। इस वक्त मैं ढेर सारा गरम पानी पी रही हूं और बुक्स पढ़ रही हूं। मैंने 17 सितंबर को अपना टेस्ट करवाया था, वैसे अब मैं ठीक हूं। बस मुझे कम से कम अक्टूबर के पहले हफ्ते तक खुद को क्वारंटाइन रखना होगा। मेरा अगला कोविड टेस्ट 27 सितंबर को होगा’। शुक्र है मेरे घर में काफी कमरे मैं इसलिए मैं खुद को आराम से क्वारंटाइन कर पा रही हूं। मेरी बेटी पलक भी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रख रही है।

Related Articles

Back to top button