ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
देश

अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर उड़ रहे 3 उपकरण बी.एस.एफ. ने फायर करके गिराए

बमियाल/पठानकोट: बमियाल सैक्टर के टिंडा फॉरवर्ड पोस्ट पर तैनात बी.एस.एफ. जवानों ने गत रात्रि हवा में उड़ रहे 3 उपकरणों को फायर कर गिरा दिया। यह उपकरण पाकिस्तान से भारत की सीमा में दाखिल हुए थे। ड्रोन की आशंका से बी.एस.एफ. जवानों की ओर से इन उपकरणों पर फायर किया गया।

उक्त उपकरण के जमीन पर गिरने पर ये खिलौना बैलून निकले। घटना के बाद आज सुबह इस क्षेत्र में पुलिस, बी.एस.एफ. व कमांडो टीम की ओर से 4 घंटे सर्च ऑप्रेशन भी चलाया गया, हालांकि इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। घटना की सूचना मिलने पर एस.पी. ऑप्रेशन हेमपुष्प शर्मा ने भी टिंडा फॉरवर्ड पोस्ट पर पहुंच कर निरीक्षण किया और गुब्बारों की जांच की।

गौरतलब है कि एक माह के भीतर यह तीसरा मौका है, जब पाकिस्तान के गुब्बारे भारत की सीमा में गिरे हैं, जबकि गत रात्रि लाइट लगे गुब्बारे सीमा पर पाकिस्तान की ओर से छोड़े जाने की यह पहली घटना है। जानकारी के अनुसार गत रात्रि टिंडा फॉरवर्ड पोस्ट पर जब बी.एस.एफ. के जवान गश्त कर रहे थे तो उन्हें एक-एक कर 3 लाइटें पाकिस्तान सीमा से भारत की सीमा में दाखिल होती हुई दिखाई दीं जिसे बी.एस.एफ. जवानों ने तुरंत फायर करके गिरा दिया।

Related Articles

Back to top button