ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

देशभर में किसान बिल के विरोध के बीच छत्तीसगढ़ के CM बोलें- राज्य में किसानों से किए गए वादे हुए पूरे

रायपुर। देशभर एक तरह जहां किसान बिल का विरोध हो रहा है वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों से किए गए सभी वादों को पूरा किया गया है। सीएम ने शनिवार को एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोंडागांव में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए यह बयान दिया।

राज्य में विकास परियोजनाओं के लिए धन की नहीं कमी- सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना चरण के दौरान भी किसानों से किए गए सभी वादों को पूरा किया है। उन्होंने जनता के प्रतिनिधियों को जनता के साथ खड़े होने और संकट के दौर में उनकी मदद करने के लिए भी बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना संकट मे एक साथ हैं और एक साथ लड़ेंगे। आगे कहा कि राज्य में विकास परियोजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं।

राज्य में 30,928 एक्टिव मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, छत्तीसगढ़ में शनिवार तक संक्रमितों का एक्टिव मामले 30,928 तक पहुंच गए हैं। वहीं 66,860 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 777 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

24 घंटे में देश में दर्ज हुए 85,362 नए मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार को देश में कोरोना के 85,362 नए मामले आए हैं, जिसके बाद कुल मौत का आंकड़ा 59 लाख के पार पहुंच गया है। जबकि कुल मौत का आंकड़ा 93,379 तक पहुंच गया है। बता दें कि जिस तेजी से आंकड़े बढ़ रहे हैं उसी तेजी से कोरोना नमूनों की भी जांच हो रही है। देश में 7 करोड़ से ज्यादा नमूनों का टेस्ट हो चुका है।

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस

जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के द्वारा जारी किए आंकड़ों के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 32,746,134 पहुंच गया है जबकि मरने वालों की संख्या 9,92,000 है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में अमेरिका दुनिया में नंबर पर बना हुआ है वहीं भारत दूसरे स्थान पर बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button