ब्रेकिंग
Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प... Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब...
देश

देश में संक्रमितों का आंकड़ा 60 लाख के पार, कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या भी 50 लाख से अधिक

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 90 हजार से अधिक नए मामले मिले हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 60 लाख को पार कर गया है। इस दौरान 80 हजार से अधिक मरीज ठीक भी हुए हैं और कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या भी 50 लाख से अधिक हो गई है। इस महामारी ने 95 हजार से अधिक लोगों की जान भी ले ली है। समाचार एजेंसियों की तरफ से रात 11.30 बजे मिले आंकड़ों के मुताबिक शनिवार देर रात से अब तक देशभर में 90,553 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की कुल संख्या 60 लाख 66 हजार से अधिक हो गई है।

ठीक होने वालों का आंकड़ा 50 लाख के पार 

एक दिन में 83,963 मरीज ठीक भी हुए हैं। इनको मिलाकर अब तक स्वस्थ हो चुके कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 50 लाख तीन हजार को पार कर गया है। कोरोना संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों की संख्या भी 95,466 हो गई है। रविवार को 1,090 लोगों की जान गई, जिसमें सबसे अधिक महाराष्ट्र में 380 (कुल 35,571), कर्नाटक में 79 (8,582), उत्तर प्रदेश में 77 (5,594), बंगाल में 60 (4,781), आंध्र प्रदेश में 45 (5,708), दिल्ली में 42 (5,235) केरल में 21 (677) और ओडिशा में 14 (797) मौतें शामिल हैं।

स्वस्थ होने की दर 82.46 फीसद 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में 88,600 नए मामले मिले हैं और कुल संक्रमित 59.92 लाख हो गए हैं। इस दौरान 1,124 लोगों की मौत हुई है और मरने वालों की संख्या 94,503 हो गई है। 93 हजार से अधिक मरीज ठीक हुए हैं और अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 49.41 लाख से अधिक हो गई है। इसके साथ ही मरीजों के स्वस्थ होने की दर 82.46 फीसद हो गई है।

यूपी में कुल 3.87 लाख संक्रमित

उत्तर प्रदेश में 4,403 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 3.87 लाख को पार कर गई है। जबकि, बंगाल में 3,185 नए केस के साथ अब तक 2.47 लाख, ओडिशा में 3,922 नए मामलों के साथ 2.09 लाख और त्रिपुरा में 302 नए मरीजों के साथ अब तक 24,728 संक्रमित सामने आ चुके हैं।

महाराष्ट्र में घटे नए मामले

महाराष्ट्र में एक दिन पहले के मुकाबले कुछ कम 18,056 नए मामले सामने आए हैं और कुल संक्रमितों की संख्या 13.39 लाख हो गई है। गुजरात में 1,411 नए मामलों के साथ अब तक 1.33 लाख संक्रमित मिल चुके हैं। देश की राजधानी दिल्ली में लगातार तीन हजार से अधिक नए मामले मिलने का सिलसिला जारी है। केंद्र शासित प्रदेश में 3,292 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 2.71 लाख को पार कर गया है

कर्नाटक में 10 हजार के करीब नए केस

कुछ दिनों के बाद कर्नाटक में फिर नए मामले बढ़े हैं। राज्य में 9,543 नए मामले मिले हैं और कुल संक्रमित 5.75 लाख हो गए हैं। इसी तरह केरल में रिकॉर्ड 7,445 नए केस के साथ कुल 1.74 लाख, आंध्र प्रदेश में 6,923 नए रोगी के साथ 6.75 लाख और तेलंगाना में 1,967 नए मरीज के साथ 1.85 लाख संक्रमित मिल चुके हैं

21 राज्यों में नए मामलों से ज्यादा मरीज हो रहे स्वस्थ

सक्रिय मामलों से स्वस्थ हो चुके मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 21 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में प्रतिदिन सामने आ रहे नए मामलों से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और मेघालय शामिल हैं। सक्रिय मरीजों और स्वस्थ हो चुके मरीजों के बीच का दायरा भी बढ़ता जा रहा है।

Related Articles

Back to top button