ब्रेकिंग
Indore Road Accident: मदर्स डे पर इंदौर में दर्दनाक हादसा; बेटे की आंखों के सामने मां ने तोड़ा दम, ड... Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर 'लाडली' बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू... Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड... Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रे... AIIMS News: एम्स से मोहभंग! आखिर क्यों संस्थान छोड़ रहे हैं दिग्गज डॉक्टर्स? जानें इस्तीफे की 5 बड़ी... PM Modi in Bengaluru: "कांग्रेस सत्ता की भूखी है!" बेंगलुरु में पीएम मोदी का वार— कहा, मौका मिलते ही... Shocking Murder: मासूम भतीजे की कातिल निकली बड़ी मम्मी; जान से मारकर कचरे में छिपाया शव, पुलिस ने कि... Sultanpur Crime: पति गया था बेटे-बहू से मिलने, पीछे से बुजुर्ग पत्नी की बेरहमी से हत्या; सुल्तानपुर ... IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए गेंदबाज! दिग्गज राशिद खान ने ऐसे किया शिकार, वीडि... Raja Shivaji Box Office Day 9: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने पकड़ी रफ्तार; दूसरे शनिवार को की जबर...
टेक्नोलॉजी

Google Meet में होने वाला है बड़ा बदलाव, अब मिलेगी केवल 60 मिनट की टाइम लिमिट

नई दिल्ली। Google के वीडियो चैट प्लेटफॉर्म Google Meet में यूजर्स को जल्द ही नए बदलाव देखने को मिलेंगे। कंपनी ने Google Meet के फ्री वर्जन में अब केवल 60 मिनट तक ​की टाइम लिमिट तय कर दी है। यानि अब यूजर्स इसका उपयोग 60 मिनट से ज्यादा नहीं कर सकेंगे। यह नया बदलाव 30 सितंबर से लागू कर दिया जाएगा। हालांकि, 30 सितंबर तक यूजर्स बिना किसी टाइम लिमिट के फ्री मीटिंग के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

The Verge की रिपोर्ट के अनुसार Google के प्रवक्ता ने कहा है कि प्रोमो और एडवांस्ड फीचर्स के एक्सपायर होने से संबंधित हमारे पास बताने को फिलहाल कुछ भी नहीं है। अगर कुछ ऐसा होता है, तो हम जरूर इसकी जानकारी देंगे। बता दें कि कंपनी ने इसी साल अप्रैल में कहा था कि फ्री प्रोडक्ट के लिए लिए 60 मिनट तक की टाइम लिमिट सेट की जाएगी लेकिन इसे 30 सितंबर से पहले लागू नहीं किया जाएगा। क्योंकि कोरोना संक्रमण काल में ज्यादातर लोग घरों से काम कर रहे हैं और ऐसे में मीटिंग आदि के लिए Google Meet का काफी इस्तेमाल किया जा रहा है।

इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि Google Meet के फ्री वर्जन में कोई भी व्यक्ति अधिकतम 100 लोगों के साथ मीटिंग कर सकता है। इसके लिए कोई समयसीमस नहीं होगी। लेकिन 100 से अधिक लोगों को फ्री वर्जन में ऐड नहीं किया जा सकेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक एजुकेशन कस्टमर्स के लिए भी 30 सितंबर से G Suite और G Suite में नए फीचर्स ऐड किए जाएंगे। ​जिसमें एक समय में मीटिंग में 250 लोग हिस्सा ले सकेंगे। इसके अलावा एक ही डोमेन में गूगल ड्राइव में 100,000 से अधिक लोगों की लाइव-स्ट्रीम और रिकॉर्डिंग रिकॉर्डिंग को सहेजने की क्षमता शामिल है। ये फीचर्स साधारण तौर पर G Suite के enterprise टियर पर ही कस्टमर्स को उपलब्ध होंगे और इसके लिए $25 यानि लगभग 1,840 रुपये प्रति माह चुकाने होंगे।

Related Articles

Back to top button