ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम केंद्र सरकार की 'गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम' में बड़े बदलाव की तैयारी, ज्वैलर्स को मिल सकता है 1% अतिरि... पीएम मोदी का पोस्ट डिलीट होने पर भड़की सरकार, मेटा चीफ जोएल कपलान ने अश्विनी वैष्णव से मिलकर मांगी म... सावन कांवड़ यात्रा: गलती से कांवड़ जमीन पर गिर जाए या टूट जाए तो डरें नहीं, करें ये अचूक उपाय बालों के झड़ने के पीछे कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं? जानें शरीर में दिखने वाले 5 संकेत और घरेलू उपाय
देश

गैंगरेप के बाद दलित छात्रा की दरिंदाें ने काटी जीभ, हालत नाजुक के चलते भेजा गया AIIMS

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 19 साल की पीड़िता को सोमवार को इलाज के लिये राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (एम्स) में भेज दिया गया है । पीड़िता की हालत में यहां कोई सुधार नही दिख रहा था । जवाहर लाल नहरू मेडिकल कालेज अस्पताल के अधीक्षक डा हारिस मंजूर खान ने बताया कि पीड़िता की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और वह जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटीलेटर) पर है ।

उन्होंने बताया कि उसके परिजनों ने उसका इलाज दिल्ली में कराने की इच्छा जतायी तो इसके बाद उसे सोमवार की सुबह दिल्ली एम्स में भेज दिया गया । इससे पहले रविवार की देर शाम भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने एक बयान जारी कर मांग की थी कि पीड़िता को बेहतर इलाज के लिये तुरंत नयी दिल्ली भेजा जाये । उन्होंने मांग की कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाये और परिजनों को सुरक्षा प्रदान कराई जाये तथा उन्हें किसी सुरक्षित स्थान पर भेजा जाये । आजाद ने परिजनों को एक करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता और हथियार का लाइसेंस प्रदान करने की भी मांग की है ।

गौरतलब है कि गत 14 सितंबर को प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 19 साल की दलित लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर के मुताबिक लड़की ने बलात्कार की वारदात के बारे में पुलिस को पहले कुछ नहीं बताया था मगर बाद में मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान में उसने आरोप लगाया कि संदीप, रामू, लव कुश और रवि नामक युवकों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश करते हुए उसका गला दबाया।

Related Articles

Back to top button