ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

शिवसेना नेता प्रियंका ने शहीद भगत सिंह की जगह चंद्रशेखर आजाद को किया याद, हुई ट्रोल

शिवसेना नेता और कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी शहीद भगत सिंह की जयंती पर ट्वीट करने को लेकर काफी ट्रोल हो रही है। दरअसल प्रियंका ने जो ट्वीट किया उसमें फोटो तो शहीद भगत सिंह की लगा दी लेकिन लिखा चंद्रशेखर आजाद के बारे में। हालांकि प्रियंका चतुर्वेदी को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने वो ट्वीट हटा दिया। साथ ही पूरे मामले पर सफाई भी दी। प्रियंका चतुर्वेदी की इस गलती पर यूपी सरकार के मीडिया सलाहकार ने टिप्पणी की तो दोनों के बीच ट्विटर वार शुरू हो गई।

PunjabKesari

प्रियंका चतुर्वेदी ने सोमवार ट्वीट किया, ‘दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं आजाद ही रहेंगे- चंद्रशेखर आजाद’। इस ट्वीट के साथ उन्होंने सबसे ऊपर शहीद भगत सिंह की तस्वीर लगाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘शहीद भगत सिंह जी को जयंती पर नमन। शर्म की बात है कि कुछ लोग चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह जी में फर्क तक नहीं जानते।’

PunjabKesari

इस पर प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा कि हाहा! ऐसी काफी गलतियां तो प्रधानमंत्री जी और मोदी जी के ट्विटर अकाउंट से भी निकल आएंगी! चलिए कोई नहीं स्पेलिंग मास्टर, मेरे कुछ पुराने LED लाइट्स और भी ट्वीट्स हैं उसकी हिंदी और गणित पर भी ‘प्रकाश’ डालें!’ इसके बाद मृत्युंजय कुमार ने प्रियंका का एक और पुराना ट्वीट निकाला और लिखा कि ‘राजनीति है कोई भी घुस सकता है। पार्टी और विचारधारा को लात मारने वाले घुस सकते हैं तो पुलिसवाला क्यूं नहीं? और सीडी नहीं सीढ़ी होता है। ना गणित अच्छी ना हिंदी।’

PunjabKesari

Related Articles

Back to top button