ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
विदेश

पाक रेलमंत्री बोले- भारत के एजेंट हैं नवाज शरीफ, PM मोदी से करते हैं चुपके-चुपके बात: शेख रशीद

इस्‍लामाबाद: पाकिस्तान में इमरान खान सरकार और सेना के खिलाफ जहां लोग बगावत पर उतरे हुए हैं वहीं विपक्ष भी उनको घेरने की तैयारी में है। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा  सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा की आलोचना करने के बाद इमरान की पार्टी ने नवाज शरीफ को भारत और  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का नाम लेकर निशाना साधना शुरू कर दिया है। इमरान खान के बड़बोले रेलमंत्री शेख रशीद ने कहा है क‍ि नवाज शरीफ भारत के एजेंट हैं और PM मोदी को देश के बाहर जाकर फोन करते हैं।

शेख रशीद ने नवाज शरीफ पर यह आरोप ऐसे समय पर लगाया है जब विपक्षी दलों के पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख के साथ मुलाकात का मामला गर्माता जा रहा है। शेख रशीद ने कहा कि नवाज शरीफ के सेना विरोधी भाषण की वजह से उसका भारतीय मीडिया में जोरदार कवरेज किया गया। उधर, प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी कहा है कि नवाज शरीफ ने देश की सेना की आलोचना करके भारत का पक्ष लिया है। रशीद ने इमरान से एक कदम आगे बढ़ते हुए उन्‍हें भारत का एजेंट करार दे द‍िया।

रशीद ने कहा कि नवाज शरीफ ने देश को बांटने का प्रयास किया है। उन्‍होंने कहा कि देश के बाहर जाकर नवाज शरीफ भारत के प्रधानमंत्री से बात करते हैं। उन्‍हें इसकी पूरी जानकारी देश के सामने रखनी चाहिए। रशीद ने कहा कि नवाज शरीफ को यह बताना चाहिए कि उन्‍होंने कितनी ओसामा बिन लादेन से मुलाकात की और उन्‍हें कतर से कितना दान मिला था। बता दें कि गत वर्ष शेख रशीद पीएम मोदी का नाम लेते ही बिजली के जोरदार झटके का शिकार हो गए थे। बिजली झटका लगते ही शेख रशीद डर गए और अपना भाषण रोक दिया।

बाद में उन्‍होंने स्थिति को संभालते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी उनके जलसे को नाकाम नहीं कर सकते हैं। रशीद ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कश्‍मीर में अपनी सबसे बड़ी गलती की। भारत ने दो बड़ी गलती की है। पहला 5 परमाणु धमाके किए और हमने उसके जवाब में 6 धमाके कर दिए। कश्‍मीर में भारत ने दूसरी सबसे बड़ी गलती की है। रशीद भाषण दे रहे थे कि उसी समय उनको करंट लग गया। करंट लगने से डर गए लेकिन बाद में किसी तरह खुद को संभाला। उन्‍होंने कहा, ‘बहुत तगड़ा करंट लगा।’

Related Articles

Back to top button