ब्रेकिंग
आपदा में दुपट्टे का टुकड़ा बांधा था, अब अहमदाबाद से भेजी राखी: CM पुष्कर सिंह धामी को बहन धनगौरी का ... पीरियड्स के असहनीय दर्द से पाएं राहत: गायनेकोलॉजिस्ट ने बताए 3 जरूरी न्यूट्रिएंट्स; पेनकिलर की नहीं ... इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान टीम में घमासान: कप्तान बाबर आजम को हुआ तेज बुखार; डॉक्टर ने दी 3 दिन आराम... थाईलैंड के पटाया पहुंचा 5000 सैनिकों वाला अमेरिकी युद्धपोत 'USS अब्राहम लिंकन': रेड लाइट एरिया में प... क्लीन एनर्जी भरपूर, फिर भी कोयले पर निर्भरता क्यों?: ग्रिड क्षमता और बैटरी स्टोरेज की कमी से बर्बाद ... 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड स्क्रीन के साथ Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, ₹4,000 की छूट; देखें कीमत व... जन्माष्टमी पर क्यों बनाए जाते हैं लड्डू गोपाल के नन्हे चरण चिह्न? जानिए धार्मिक महत्व और सही दिशा रोमांस छोड़ सस्पेंस-थ्रिलर की ओर मुड़ीं करीना कपूर: पृथ्वीराज सुकुमारन संग 'दायरा' में आएंगी नजर; पि... सोनभद्र NCL ओवरमैन हत्याकांड का खुलासा: 2 घंटे पहले घर पहुंचे पति ने प्रेमी संग देखा; पत्नी और प्रेम... अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO पर आज लगेगी अंतिम मुहर: चंदा चोरी विवाद के बाद प्रशासनिक सुधार, रेस मे...
देश

विकास दुबे कांड की तरह फिर पलटी मुंबई से आ रही UP पुलिस की गाड़ी, गैंगस्टर की मौत

लखनऊः मुंबई (Mumbai) से एक गैंगस्टर (Gangster) को गिरफ्तार कर लखनऊ (Lucknow) ले जा रही पुलिस (Police) की गाड़ी रविवार (Sunday) सुबह सड़क हादसे (Road accident) का शिकार हो गई। दरअसल, यूपी पुलिस (UP Police) की निजी गाड़ी मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना जिले में पाखरिया पुरा टोल के पास पलट गई। इस हादसे में फिरोज अली उर्फ शमी (Feroze Ali aka Shami) की मौत हो गई जबकि रिंगरोड चौकी प्रभारी जगदीश पांडेय, सिपाही समेत चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। इस पूरे घटनाक्रम ने विकास दुबे एनकाउंटर (Vikas Dubey Encounter) की याद दिला दी है। 10 पुलिसकर्मियों की हत्‍या का आरोपी विकास दुबे को उज्‍जैन (Ujjain) से लाते समय कानपुर से पहले यूपी पुलिस की गाड़ी पलट गई थी। जिसके बाद विकास दुबे की एनकाउंटर में मौत हो गई थी।

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, ड्राइवर ने हाइवे पर सामने से आ रही गाय को बचाने के लिए ब्रेक मारा, जिससे कि गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में गैंगस्टर फिरोज उर्फ शमी की मौके पर ही मौत हो गई और दो पुलिसकर्मी समेत चार लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, 58 वर्षीय फिरोज उर्फ शमी बहराइच जिले के थाना कोतवाली के दरगाह शरीफ घंटाघर का रहने वाला था। लखनऊ के ठाकुरगंज थाने में वर्ष 2014 में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज था। तभी से वह फरार था। आरोपित समी मुंबई के नालासोपाराइलाके की झुग्गी झोपड़ियों में रहता था।

Related Articles

Back to top button