ब्रेकिंग
रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी विवाद: सपा का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज करेगा दौरा, बुलडोजर एक्शन के खिलाफ... Panna Crime News: जमीन के लिए रची गई खौफनाक साजिश, पुलिस ने 12 महीने बाद सूरत से दबोचे कातिल Rahul Gandhi & Mallikarjun Kharge Reaction: पीएम मोदी के ऐलान पर विपक्ष का हमला, कहा- एजुकेशन सिस्टम... Delhi Metro News: जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन का असर, राजीव चौक समेत 16 स्टेशन अनिश्चितकाल के लिए... Jantar Mantar Protest Update: पुलिस पर पथराव के बाद तनाव, CJP चीफ अभिजीत दिपके का बड़ा बयान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तेज: पेपर लीक और इस्तीफे की मांग को लेकर भारी हंगामा Monsoon Hair Care Tips: बारिश में बाल झड़ने से हैं परेशान? अपनाएं बालों की देखभाल के ये असरदार तरीके Baby Health Care: छोटे बच्चे बार-बार क्यों खुजलाते हैं कान? जानें क्या हैं इसके कारण और कब जाएं डॉक्... LIC and EPF Unclaimed Money: LIC और EPF में पड़े हैं 16,649 करोड़ रुपये, कहीं आपका पैसा भी तो नहीं? ... Vedanta ONGC Dispute: दिल्ली हाईकोर्ट से वेदांता को बड़ा झटका, गुजरात तेल क्षेत्र का जिम्मा अब ONGC ...
टेक्नोलॉजी

Whatsapp पर आपको किसी ने कर दिया है ब्लॉक, तो ऐसे करें उसे मैसेज

नई दिल्ली। अगर आपको आपके किसी मित्र या फिर परिवार के सदस्य ने Whatsapp पर किसी कारणवश ब्लॉक कर दिया है, तो परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आज हम आपको यहां एक ऐसा तरीका बताएंगे, जिससे जरिए आप उस यूजर को मैसेज कर सकेंगे, जिसने आपको ब्लॉक किया है। तो आइए जानते हैं इस खास व्हाट्सएप ट्रिक के बारे में…

ऐसे करें मैसेज

  • Whatsapp पर ब्लॉक करने वाले यूजर को मैसेज भेजने के लिए आपको अपने और उसके कॉमन दोस्त या परिवार के सदस्य की सहायता लेनी होगी।
  • आपको अपने कॉमन मित्र या परिवार के सदस्य से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के लिए कहना होगा, जिसमें वह खुद के साथ-साथ आपको और उस यूजर को एड करेगा, जिसने आपको ब्लॉक किया है।
  • इसके बाद आपका कॉमन मित्र या परिवार का सदस्य ग्रुप को छोड़ देगा। अब इस ग्रुप में आप और वो यूजर रह जाएंगे, जिसने आपको ब्लॉक किया है।
  • अब आप इस ग्रुप में मैसेज भेजकर ब्लॉक करने वाले मित्र या परिवार के सदस्य से बात कर सकते हैं।

Whatsapp के प्लेटफॉर्म पर जल्द आने वाले हैं नए फीचर

पिछले दिनों सामने आई रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि WhatsApp जल्द ही v2.20.196.8 बीटा वर्जन रोलआउट करने वाली है और वर्जन में यूजर्स को मल्टीपल डिवाइसेज में एक साथ WhatsApp अकाउंट को उपयोग करने की सुविधा मिलेगी। नया फीचर WhatsApp में ‘Linked Devices’ नाम से ऐड किया जा सकता है। इसमें आप एक साथ 4 स्मार्टफोन्स पर एक ही WhatsApp अकाउंट का उपयोग कर सकेंगे।

WhatsApp Emojis

Whatsapp ने हाल ही में लेटेस्ट एंड्रॉयड बीटा वर्जन पर 138 नई इमोजी जारी की हैं। इनमें शेफ, किसान और पेंटर की इमोजी शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन इमोजी को स्टेबल वर्जन के लिए लॉन्च नहीं किया है।

Expiring messages

Whatsapp अपने लेटेस्ट फीचर Expiring messages की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर को व्हाट्सएप एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.20.197.4 पर स्पॉट किया गया है। यूजर्स इस फीचर के जरिए सात दिनों के बाद भी भेजे गए मैसेज को ऑटो-डिलीट कर सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले इस फीचर को डिलीट मैसेज के नाम से एंड्रॉयड बीटा प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया था।

Related Articles

Back to top button