ब्रेकिंग
Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ... Dhamtari Elephant Alert: पैरी नदी पार कर धमतरी पहुँचा चंदा दल का दंतैल हाथी; भालू की मौजूदगी से ग्रा...
देश

सफाई अभियान को लेकर सजग जम्मू नगर निगम, घरों से कचरा उठा रहे आटो

जम्मू: स्वच्छ सर्वेक्षण में एक बार फिर जम्मू शहर का नाम गंदे शहरों में आने से जम्मू नगर निगम अब सचेत हो गया है। निगम ने शहर में डोर टू डोर कूड़ा-कचरा उठाने के लिए 150 आटो लगाए हैं। यह आटो शहर के तकरीबन हर घर से कूड़ा उठाते हैं। हर गाड़ी में जीपीएस लगाया गया है ताकि उनकी कार्यप्रणाली पर नजर रखी जा सके।

जेएमसी के हैल्थ एंड सेनिटेशन विंग के चेयरमैन बलदेव सिंह के अनुसार, इससे पहले ऐसा कभी नहीं किया गया था। उन्होंने कहा, जबमैं चेयरमैन बना तो लोगों ने मुझसे कहा कि वे चाहते हैं कि हर क्षेत्र से कचरे के ढेर को साफ किया जाए।लोग चाहते थे कि सड़कें और गलियां साफ हों। बजट कम था और ऐसा करना संभव नहीं हो पा रहा था। नई प्रणाली सेअब हर घर से कचरा उठाया जा रहा है। हमने आटो लगा रखे हैं और इन आटो का काम चेक करने के लिए जीपीएस भी लगा रखे हैं।

एक स्थानीय निवासी महेश कुमार ने कहा कि पहले लोग सड़कों पर कूड़ा फेंक देते थे। अब प्रणाली में सुधार हुआ है। निगम का आटो घरों से कूड़ा ले जाता है। लोग संतुष्ट हैं।

Related Articles

Back to top button