ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
मनोरंजन

Neha Kakkar की शादी की खबर पर एक्स बॉयफ्रेंड का रिएक्शन, कहा- मैं काफी खुश हूं

नई दिल्ली। फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें आ रही हैं कि नेहा कक्कड़ इन महीने के आखिरी तक शादी कर सकती हैं। सोशल मीडिया से लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि नेहा अपने दोस्त रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी करने वाली हैं, हालांकि इससे जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इतना ही नहीं, अब तो इस खबर पर रिएक्शन भी आने लगे हैं।

रोहन और नेहा की शादी को लेकर लगातार कई अटकलों लगाई जा रही हैं। अब इस खबर पर नेहा के एक्स बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली का भी रिएक्शन आया है, जिनके और नेहा के ब्रैकअप ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब हिमांश का कहना है कि वो नेहा की शादी की खबर को लेकर काफी खुश हैं, क्योंकि अब नेहा ने अपनी लाइफ में आगे बढ़ने का फैसला किया है।

हिमांश कोहली ने टीओआई को बताया, “अगर नेहा वास्तव में शादी कर रही है, तो मैं उनके लिए काफी खुश हूं। वह अपने जीवन में आगे बढ़ रही है, उनके पास कोई है और यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।” वहीं रोहनप्रीत, जिनसे नेहा की शादी होने वाली है, उनके बारे में हिमांश ने कहा कि वो उन्हें नहीं जानते हैं। बता दें कि हिमांश और नेहा कक्कड़ 2014 से 2018 तक 4 साल तक रिलेशनशिप में थे। उन्होंने एक साथ में एक म्यूजिक वीडियो भी किया था और नेहा ने एक रियलिटी शो में हिमांश के बारे में खुलासा किया था

रोहनप्रीत की टीम ने किया मना

हालांकि, रोहनप्रीत के मैनेजर का इस खबर पर कुछ और ही कहना है। रोहन के मैनेजर के मुताबिक, ‘ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि दोनों ने साथ में गाना किया है, जिस वजह से उनका नाम जोड़ा जा रहा है। रोहन का शादी करने का कोई प्लान नहीं है।’ दरअसल, एक वीडियो की वजह से भी इस खबर को ज्यादा बढ़ाया जा रहा है, जिसमें रोहनप्रीत उन्हें रिंग पहनाते हुए दिख रहे थे और नेहा भी काफी खुश नज़र आ रही थीं।

Related Articles

Back to top button