ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
खेल

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने किया महेंद्र सिंह धौनी को सलाम, कहा- कमाल हैं आप

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार तीन मैच हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की काफी आलोचना हो रही थी। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पर भी सवाल उठाए जा रहे थे लेकिन पिछले मैच में पंजाब को 10 विकेट से हराकर टीम ने धमाकेदार वापसी की। इस जीत के बाद धौनी और उनके फैसलों की ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने तारीफ की।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने कहा, “जो सबसे बड़ी बात महेंद्र सिंह धौनी में है वो यह कि उनको खिलाड़ियों पर भरोसा है और जो प्लेइंग इलेवन उनकी होती है उसको लेकर ही खेलते हैं। वह अपने 13-14 खिलाड़ियों को भी भरोसे में रखते हैं उनका समर्थन करते हैं जब वो चोटिल रहते हैं। यह वो इलेवन होती है जिसपर उनका पूरा भरोसा रहता है और एक टीम की तरह जिसे देखते हैं। उन्होंने बहुत ही अच्छा खेला और जैसा की कहा जाता है कि शेर आज रात बहुत ही अच्छी तरह से सोने वाला है।”

पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के सामने 4 विकेट पर 178 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में शेन वॉटसन और फाफ डु प्लेसिस ने अटूट 181 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई। वॉटसन ने 53 गेंद पर 83 जबकि डु प्लेसिस ने 53 गेंद पर 87 रन की पारी खेली थी।

“एमएस धौनी को सलाम है वॉटसन को ऐसा मौका देने के लिए और अपनी टीम के साथियों इतना समर्थन करने के लिए। वॉटसन आगे निकलकर आए और पूरी तरह से हावी होकर खेले। जैसे इस मैच में वो आगे बढ़कर बल्लेबाज कर रहे थे और अक्रॉस जाकर नहीं खेला जैसा वह पिछले कुछ मैचों में खेल रहे थे। जब वह फॉर्म में होते हैं तो वो कुछ भी कर सकते हैं लेकिन आज तो शेन वॉटसन ने बिल्कुल ही आग लगा दी।”

Related Articles

Back to top button