ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा
विदेश

लंदन में तेजी से फैल रहा है कोरोना वायरस संक्रमण : मेयर

लंदनः ब्रिटेन की राजधानी लंदन के अस्पतालों में भर्ती होने वाले कोविड-19 मरीजों की संख्या में पिछले महीने तीन गुणा वृद्धि होने के बाद मेयर ने मंगलवार को चेतावनी जारी की। यह लंदन में फिर से कठोर लॉकडाउन लगने के संकेत हो सकते हैं। लंदन के मेयर सादिक खान ने लोगों से इस संक्रमण के फैलने की रफ्तार धीमी करने के लिए नियमों/प्रोटोकॉल का पालन करने और स्वच्छता उपाय अपनाने का आह्वान किया है।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,594 अतिरिक्त मरीज सामने आए हैं और करीब 16,000 मामलों को लेकर भ्रम की स्थिति है क्योंकि सरकारी ‘टेस्ट एंड ट्रैक’ प्रणाली के सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण संभवत: ये रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हुए हैं।

खान ने कहा, ‘‘ कोरोना वायरस लंदन में तेजी एवं व्यापक रूप से फैल रहा है तथा पिछले महीने अस्पतालों में भर्ती होने वालों की संख्या तीनगुणा हो गई।” उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ हमारी लड़ाई में लंदन अहम चरण में है। यह हमारे स्वास्थ्य और शहर के लिए अभी भी बहुत बड़ा खतरा है, ऐसे में हम इसके प्रति निश्चिंत नहीं हो सकते हैं।”

Related Articles

Back to top button