ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
मनोरंजन

Anushka Sharma समेत ये हैं 9 सबसे खतरनाक सेलेब्स! जिन्हें इंटरनेट पर सर्च करना पड़ सकता है भारी, जानें कैसे

नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्स के फैंस अपने फेवरेट एक्टर या एक्ट्रेस के बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। ऐसे में फैंस इंटरनेट का सहारा लेते हैं और उनकी फोटो या उनसे जुड़ी कोई जानकारी पता करने के लिए इंटरनेट पर सर्च करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं आपको अपने फेवरेट सेलेब्स के बारे में सर्च करना मुश्किल में भी डाल सकता है। जी हां, भारत के कई सेलेब्स का नाम Most Dangerous Celebrity List’ में शामिल किया गया है, यानी इन्हें लेकर किया गया सर्च आपके लिए दिक्कत का कारण बना सकता है।

दरअसल, भारत के कई सेलेब्स ऐसे हैं, जिनके नाम से जुड़े कई वायरस और Malicious Sites हैं, जिसकी वजह से उन्हें खतरनाक सेलेब्स माना गया है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का है। इसके बाद दूसरे स्थान पर बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर एक्ट्रेस तापसी पन्नू, चौथे स्थान पर अनुष्का शर्मा और पांचवें स्थान सोनाक्षी सिन्हा का नाम है।

क्या है इस लिस्ट का मतलब?

यह लिस्ट अमेरिका की साइबर सिक्योरिटी कंपनी McAfee की ओर से जारी की गई है, जो यह बताती है कि इन सेलेब्स के बारे में इंटरनेट पर सर्च करना खतरनाक हो सकता है। इसका सीधा मतलब है कि अगर आप इन सेलेब्स के फैन हैं और इंटरनेट पर उनसे संबंधित कुछ सर्च कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं, क्योंकि इनसे जुड़ी कोई भी चीज सर्च करना आपको मुश्किल में डाल सकता है।

बताया जा रहा है कि जब कोई यूजर इन सेलेब्स के बारे में सर्च करता है तो यूजर Malware साइट्स पर डायरेक्ट हो रहे हैं, जो खतरनाक हैं। इस लिस्ट में भारत के कई और सेलेब्स भी शामिल हैं। लिस्ट में छठे स्थान पर सिंगर अरमान मलिक, सातवें स्थान पर सारा अली खान, आठवें स्थान पर दिव्यांका त्रिपाठीनौवें स्थान पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और दसवें स्थान पर सिंगर अरिजीत सिंह का नाम शामिल है।

Related Articles

Back to top button