ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

पीएम मोदी पर राहुल गांधी का नया वार, वीडियो जारी कर बोले- चुप्पी तोड़ो, हमारे सवालों का सामना करो

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार हमलावर बने हुए हैं। एक बार फिर उन्होंने अटल टनल को लेकर सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के साथ ही पर अपना एक वीडियो भी साझा किया है।

राहुल गांधी ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा कि पीएम जी, अकेले टनल में हाथ हिलाना छोड़ो, अपनी चुप्पी तोड़ो। सवालों का सामना करो, देश आपसे बहुत कुछ पूछ रहा है। 2.19 सेकेंड के वीडियो में कहा गया है कि फरवरी में दी गई सलाह को प्रधानमंत्री ने अनसुना कर दिया। सिर्फ करते रहे अपने मन की बात।

वीडियो में राहुल बोल रहे हैं कि एक आदमी आपसे फरवरी में कह रहा है कि कोरोना से देश की इकॉनमी को जबर्दस्त चोट पहुंचेगी, दूसरा व्यक्ति कह रहा है कि 22 दिन में यह लड़ाई जीती जाएगी, समझ किसको यह आप तय करिए। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से स्मॉल मीडियम बिजनेस बर्बाद हो गए और PM ने सिर्फ अपने 2-3 मित्रों की मदद की।

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में विश्व की सबसे बड़ी‘अटल टनल’का लोकार्पण किया था। यह टनल 9.02 किलोमीटर लंबी है जो मनाली को लाहौल स्फीति से जोड़ती है। इस टनल की वजह से मनाली और लाहौल स्फीति घाटी पूरे वर्ष एक-दूसरे से जुड़े रह सकेंगे।

Related Articles

Back to top button