ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
देश

Hathras Case : मुख्य आरोपित व साथियों ने SP को लिखा पत्र, बताया खुद को बेकसूर, कहा-युवती को मां व भाई ने ही पीटा

हाथरस।  हाथरस में मृत दलित युवती के मामले में एसआइटी जांच के बीच सीबीआइ जांच की संतुष्टि की गई है। इसी बीच इस मामले के आरापितों ने जेल से एसपी हाथरस को पत्र भेजकर चौंकाने वाली जानकारी दी है। जेलर आलोक सिंह ने बताया कि पत्र हाथरस एसपी को भेज दिया है।

एसपी हाथरस को संबोधित इस पत्र के मुताबिक चारों बेकसूर हैं और इन्होंने मृत युवती के साथ कभी भी गंदा काम नहीं किया। इन सभी की लड़की से फोन पर बात होती थी, इसी कारण युवती के भाई ने ही उसको बुरी तरह पीटा। हाथरस के बूलगढ़ी गांव में मृत दलित युवती को लेकर आरोपितों ने खुद को बेकसूर बताया है। चारों ने एसपी हाथरस को पत्र भेजकर मृत युवती के भाई पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। बूलगढ़ी गांव के आरोपित संदीप, रामू, रवि तथा लवकुश इन दिनों हाथरस जेल में बंद हैं। इन सभी ने बुधवार रात हाथरस एसपी को पत्र लिखा। पत्र एसपी को आज प्राप्त हुआ है। इस पत्र में इन सभी ने खुद को बेकसूर बताया है।

हाथरस केस में आरोपियों ने पुलिस अधीक्षक को लिखी चिट्ठी में खुद को झूठे मामले में फंसाए जाने की दलील दी है। आरोपी संदीप, रामू, लवकुश और रवि ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है। मुख्य आरोपी संदीप ने चिट्ठी में वारदात के पूरे घटनाक्रम को बताया है। आरोपी की कहना है कि उसकी तो मृत युवती से जान-पहचान थी और फोन पर बातचीत होती थी। मुख्य आरोपी संदीप ने चिट्ठी में बताया कि इस केस में आरोपी बनाए गए रवि और रामू उसके परिवार से ताल्लुक रखते हैं और रिश्ते में उसके चाचा हैं।

मुख्य आरोपी ने चिट्ठी में यह भी दावा किया कि उसकी मृत युवती के साथ दोस्ती थी, जिस पर उसके परिवार को एतराज था। घटना वाले दिन के बारे में आरोपी का कहना है कि वह उस दिन मिलने खेत पर गया था लेकिन बाद वह मृत युवती के भाई व मां के कहने पर घर वापस लौट आया था और अपने पिता के साथ पशुओं को पानी पिला रहा था। मुख्य आरोपी संदीप ने चिट्ठी में मृत युवती के भाई और उसकी मां पर मृत युवती के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।

इनका कहना है कि उस दिन मृत युवती की पिटाई मां और भाई ने की थी। आरोपितों ने यह भी बताया है कि उनकी मृत युवती से दोस्ती और काफी देर फोन पर ओर बात करने की वजह से उसको भाई व मां ने पीटा है। इतनी बुरी तरह पीटा है, इसकी जानकारी हम लोगों को नहीं थी। इन लोगों ने कहा कि घटना वाले दिन भी हमारी मृत युवती से मुलाकात हुई थी। इस दौरान लड़की की मां तथा भाई के कहने पर मैं वहां से चला गया। हमारी फोन पर बात होती थी, लेकिन हमने कभी उसको न तो मारा-पीटा और न ही उसके साथ गलत काम किया।

नोडल अधिकारी तैनात

योगी आदित्यनाथ सरकार ने हाथरस कांड पर नजर रखने के साथ जिले की कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जिले में दो नोडल अधिकारी की तैनाती कर दी है। अलीगढ़ रेंज के एडीजी राजीव कृष्ण तथा डीआईजी शलभ माथुर को विशेष जिम्मा सौंपा गया है। डीआईजी शलभ माथुर चंदपा थाने की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। राजीव कृष्ण पर अलीगढ़ रेंज के सभी जिलों में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Back to top button