ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
विदेश

PM मोदी से मिले अफगानिस्तान नेता अब्दुल्ला अब्दुल्ला, अजीत डोभाल से भी की मुलाकात

अफगानिस्तान में राष्ट्रीय मेलमिलाप उच्च परिषद के अध्यक्ष डॉ.अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने यहां कहा कि बैठक में दोनों पक्षों ने भारत एवं अफगानिस्तान संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने की अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दोहराया। डॉ.अब्दुल्ला बुधवार दोपहर यहां पहुंचे थे। यात्रा के पहले दिन बुधवार को उन्होंने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की थी जिसमें उन्होंने दोहा में अफगान सरकार और तालिबान के बीच शांति वार्ता के भारतीय सुरक्षा परिद्दश्य पर चर्चा की थी और बाद में उन्होंने इस बातचीत को सार्थक एवं उपयोगी बताया था।

डोभाल ने भी अफगानिस्तान में विकास, स्थायित्व और शांति बहाली के संजीदा प्रयासों को भारत के समर्थन का आश्वासन दिया। अफगानिस्तान के अधिकारियों के अनुसार उनके देश के इस प्रभावशाली नेता की यात्रा दोहा में जारी अफगान शांति प्रक्रिया के प्रति क्षेत्रीय आम सहमति और विशेष रूप से भारत का समर्थन हासिल करने के प्रयासों के तहत हो रही है। अफगान नेता विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे।

Related Articles

Back to top button